व्हाइट सॉस पास्ता बनाने की घरेलू रेसिपी

by Naina Chauhan
Pasta

पूरे देश में इस समय लॉकडाउन चल रहा है और सभी अपने घर में रहकर काम काज कर रहे हैं। इस सब के बीच इस समय लोगों ने घर पर रहकर ही अलग-अलग तरह का खाना बनाना शुरु कर दिया है। क्योंकि आजकल लोग फास्टफूड खाना अधिक पसंद करते हैं और इसलिए आजकल हर घर में फास्टफूड की भरमार होती है। उन्हीं फास्टफूड में से एक है पास्ता।

इसे भी पढ़ें: अगर आप भी दिखना चाहते हैं खूबसूरत तो अपनाएं ये आसान उपाय

पास्ता को हम कई अलग-अलग तरीके से भी बनाते हैं। जैसे की रेड सॉस पास्ता तो आपने कई बार बनाया होगा लेकिन, क्या आपने कभी व्हाइट सॉस पास्ता बनाया है। अगर नहीं बनाया तो आज ही इसे घर पर ज़रूर ट्राई करें। आपके बच्चों को रेड सॉस पास्ता की तरह ही व्हाइट सॉस पास्ता भी बहुत पसंद आएगा। औक इसे आप आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं व्हाइट सॉस पास्ता की रेसिपी के बारे में।

Pasta

व्हाइट सॉस पास्ता –

सामग्री

पास्ता- 200 ग्राम

ऑलिव ऑयल- 1/2 चम्मच

नमक- स्वादानुसार

इसे भी पढ़ें: चेहरे को ब्राइट रखने के लिए, घर पर ही बनाएं चावल से क्रीम

मक्खन- 3 चम्मच

मैदा- 1 कप

काली मिर्च- 3

धनिया पत्ता- 2 चम्मच

क्रीम- 1/4 कप

अनार के दानें- गार्निश के लिए

चिली फ्लेक्स- 1/2 चम्मच

ओरेगानो-1/4 चम्मच

Pasta

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के बाद फिट रहने के लिए सही टिप्स

बनाने की विधि-

Step 1

सबसे पहले पास्ता लें और उसे गरम पानी में उबाल लीजिए और उसे छान का किसी बर्तन में निकाल लीजिए।

Step 2

उसके बाद एक पैन को गैस पर गरम होने के लिए रखें, जब पैन गरम हो जाए तो उसमें दूध डालिए।

Step 3

उसके बाद इसमें मैदा डालकर भूनें।

Step 4

इसके बाद इसमें काली मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करिए। याद रहे इसे लगातार चलाना है ताकि इसमें गाठ न पड़ें।

Step 5

आप लगभग इसे 2 से 3 मिनट तक लगातार भूनते रहें। इलके बाद इसमें स्वाद के हिसाब से नमक डालें।

Step 6

2 से 3 मिनट भूनने के बाद इसमें उबला हुआ पास्ता डालें और अच्छे से मिक्स कर के 1 मिनट पकने के लिए छोड़ दीजिए।

Step 7

अब इसे किसी प्लेट में निकाल लीजिए और इसके ऊपर से धनिया पत्ता और अनार के दानें को डालकर सर्व कीजिए।