घर में कौन से पौधे हैं जो अवश्य होने चाहिए और क्यों ?

by Naina Chauhan
tulsi

आजकल जैविक और हर्बल का बहुत चलन है। तो मेरे हिसाब से घर में वो पौधे अवश्य रखने चाहिए जो आपके बाग़वानी की इच्छा को पूर्ण करने के साथ साथ उपयोगी भी सिद्ध हो। कुछ पौधे पुरे साल चलते है तो कुछ पौधे मौसम विशेष में चलते है। तुलसी के अतिरिक्त आपको जो पौधे अपने घर में लगाने चाहिए वो निम्न प्रकार है।

इसे भी पढ़ें: गोमुखासन से गठिया को कहिए ना

tulsi

1. लेमन ग्रास : 

ये एक बहु वर्षीय ग्रास है जो नियमित देखभाल करने पर 3 साल आराम से चलती है। दैनिक जीवन में आप लेमन टी में इसका उपयोग कर सकते है। इसके पौधे आपको नर्सरी से मिल सकते है या स्लिप्स मंगवाकर आप अपने गमलो या बगीचे में लगा सकते है। लगाने का सही समय वैसे तो वर्षा है लेकिन आप जुलाई से मार्च तक कभी भी लगा सकते है।

2. सिट्रोनेला : 

ये एक बहु वर्षीय ग्रास है जो नियमित देखभाल करने पर ३ साल आराम से चलती है। रूम फ्रेशनर के रूप में इसका उपयोग किया जा सकता है। इसके पौधे आपको नर्सरी से मिल सकते है या स्लिप्स मंगवाकर आप अपने गमलो या बगीचे में लगा सकते है। लगाने का सही समय वैसे तो वर्षा है लेकिन आप जुलाई से मार्च तक कभी भी लगा सकते है।

इसे भी पढ़ें: धनुरासन क्या है और उसके लाभ

3. मिंट :

पुदीना से आप परिचित है औषधीय उपयोग के अतिरिक्त आप चटनी या पेय बनाने में इसका उपयोग कर सकते है। पुदीने को आप बारिश में लगाइये बहुत अच्छे से चलेगा लेकिन इसे किसी भी समय लगा सकते है। ज्यादा प्रयास की जरुरत नहीं है बाजार से खाने वाला पुदीना खरीदकर लाइए पत्तियां हटाकर उपयोग कर लीजिये और टहनियों को 2 – 3 इंच मिटटी में दबा दीजिये। 10 – 15 दिन में आपको नए अंकुर दिखाई देंगे और धीरे धीरे ये आपके पुरे गमले में फ़ैल जाएगा। किसी परिचित के गमले से भी जड़ सहित टहनी को लाकर लगाया जा सकता है।

mint

4. स्टीविआ : 

ये आपके चीनी का विकल्प है घर में होना चाहिए पौधा देखने में भी अच्छा लगता है और चीनी के विकल्प के रूप में भी इसका उपयोग किया जा सकता है। स्टीविआ के पौधे आजकल नर्सरी में मिल जाते है। ये बड़ा जीवट वाला पौधा है इसकी जड़ सहित टहनी मंगवाकर आप लगा सकते है। किसी के यहाँ पर लगा है तो आप टहनी लाकर भी पत्तियां हटाकर बारिश में लगा दे तो पौधा बन जाएगा।

इसे भी पढ़ें: प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से छुटकारा दिलाएगा गुड़, जाने कैसे

5. करी पत्ता या मीठा नीम : 

मीठा नीम किचन की जरुरत है। आपके घर में लगा हुआ पौधा आपको हमेशा ताजा पत्तिया आपके भोजन के लिए देता रहेगा। नर्सरी से पौधा लाकर लगा लीजिये। सामान्य रूप से प्रत्येक नर्सरी से आपको मिल सकता है। किसी के यहाँ पहले से लगा है तो बीज लाकर भी आप लगा सकते है।