चंद्र ग्रहण के समय क्या करें और क्या ना करें गर्भवती महिलाएं, पढ़ें यहां

by Mahima

नई दिल्ली। आज सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण। ग्रहण रात 10:54 बजे से शुरू हगा और 28 जुलाई को 03:49 बजे समाप्त होगा। लेकिन चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहण काल से कई घंटे पहले शुरू होगा और ग्रहण के बाद तक रहेगा।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में करें इन जूस का सेवन, शिशु के विकास के लिए होगा फायदेमंद

ग्रहण के समय सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं को अपना ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि इसका सबसे ज्यादा असर उनके स्वास्थय पर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: अब आप 35 की उम्र में भी बन सकती हैं ‘मां’

ग्रहण के समय क्या करें गर्भवती महिलाएं

  • ग्रहण से पहले व ग्रहण के बाद गर्भवती महिलाओं को स्नान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सूतक का का असर कम हो जाएगा।
  • ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं घर के बाहर न निकलें।
  • ग्रहण के वक्त खाना-पिना भी अशुभ माना जाता है, ऐसे में सूतक काल में गर्भवती महिलाएं कुछ ना खाएं।
  • ग्रहण के दौरान पति-पत्नी को शारीरिक संबध नहीं बनाने चाहिए।
  • ग्रहण के वक्त गर्भवती महिलाओं को भगवान का नाम जपना चाहिए।
  • ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं सोना नहीं चाहिए।