पुश अप्स द्वारा होने वाले फायदे, पढ़ें यहां

by Mahima
pushups

हर व्यक्ति आज के माहौल में अपने आप को फिट रख कर सुन्दर और आकर्षित दिखना पसंद करता है। इसके लिए वह कई प्रकार के उप्पय भी अपनाता है, जैसे सुबह उठकर जॉगिग,टहलना ,व्यायाम या वर्कआउट करना आदि। इन उपपयों से शरीर फिट बनने के साथ शरीर की स्ट्रेंथ भी बढ़ती है। शरीर की स्ट्रैंथ बढ़ाने के लिए पुश अप्स सबसे अच्छा विकल्प साबित होता है। इस वर्कआउट को करने से मसल्स की स्ट्रेंथ बढ़ती है।यह खासतौर पर आपके चेस्ट, अपर आर्म और शोल्डर्स पर काम करता है।

इसे भी पढ़ें: पुश अप्स करने का सही तरीका क्या होना चाहिए ?

आइये जानते हैं पुश अप्स करने के फायदों के बारें में :

  • पुश अप्स की मदद से आप अपने एब्स और बैक पर भी काम कर सकते है।
  • पुश अप्स आपके लेग्स और ग्लट्स को टोन करने का काम करता है।
  • पुश अप्स के अलग अलग प्रकार शरीर के अलग अलग हिस्सों पर असर पहुंचा कर उसे टोन करने का काम करते हैं।
  • यह आपकी छाती को  चौड़ा तथा मजबूत बनाता  है।
  • इससे छाती में जमी चर्बी तथा man boobs भी खत्म हो जाते हैं।
  • कंधे के साथ साथ पूरा हाथ मजबूत बनता है।
  • इससे रीड की हड्डी भी मजबूत होती है।
  • इससे उप्परी बॉडी का फुल एक्सरसाइज हो जाता है।
  • इसके नियमित अभ्यास से आपके बॉडी पोस्चर में भी सुधार होता है। इसके कारण आपका शरीर स्ट्रेट रहता है।
  • इसे नियमित रूप से अपनाकर लोअर बैक इंजरी को  रोका जा सकता है ।
  • पूर्ण शारीरिक सक्रियण के द्वारा कार्य करने की क्षमता बढ़ जाती है।
  • पुश अप्स करने से शरीर का कार्डियोवास्कुलर सिस्टम सही ढंग से काम करता है।

इसे भी पढ़ें: मजबूत और सुडौल बॉडी पाने के लिए पुरुष अपनाये ये बॉडी वेट एक्सरसाइज

कितने पुश अप्स करना सही होता है ?

  • शुरुआत में 2 से 5 पुश अप्स के २ सेट करना ठीक होता है।
  • धीरे धीरे अपनी स्ट्रेंथ को बढ़ा कर आप कम से कम 8 से 15 पुश अप्स के रेपिटिशन कर सकते हैं।
  • हफ्ते में एक दिन छोड़ कर दूसरे दिन आप पुश-अप्स कर सकते हैं।
  • इस एक्सरसाइज को धीरे धीरे  अपनी स्ट्रैंथ के अनुसार आप बढ़ा सकते हैं।

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी