मोटापा घटाने के लिये पियें शेक

by Darshana Bhawsar
weight loss

हर व्यक्ति शरीर से स्वस्थ्य, सुन्दर और फिट रहना चाहता है। और इसके लिये बहुत सी चीज़ें जरुरी हैं। कई नियम के आपको पालन करने होंगे। अगर आपको वजन और मोटापा कम करना है तो आप कई चीज़ें अपना सकते हैं जैसे वर्कआउट, योग और डाइट प्लान। इन सबका मिलाजुला परिणाम आपको बहुत ही जल्दी दिखाई देगा जिसमें आपका वजन और मोटापा दोनों ही कम होंगे। क्या आप कभी सोच सकते हैं कि शेक से भी मोटापा कम होता है? जी हाँ मोटापा घटाने के लिये पियें शेक और रहें स्वस्थ। आज कल बाजार में हर प्रकार के शेक उपलब्ध हैं। और ऐसे शेक भी उपलब्ध हैं जिसमें कम कैलोरी होती है और कम फैट होता है और जो वजन कम करने में सहायक होते हैं। तो आज हम वजन कम करने वाले शेक के बारे में जानेंगे।

इसे भी पढ़ें: 10 दिन में वजन कम करने का असान तरीका

मोटापा घटाने के लिये पियें शेक:

  • प्रोटीन शेक:

प्रोटीन शेक सेहत के लिये अच्छा होता है और जब आपको वजन कम करना हो तो प्रोटीन शेक के द्वारा आप अपना वजन कम करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। बाजार में कई तरह और ब्रांड के प्रोटीन शेक उपलब्ध हैं। और फिर भी अगर आप इनका चुनाव नहीं कर पा रहे हैं तो आप किसी डाइटिशन की सलाह ले सकते हैं। मोटापा घटाने के लिये पियें शेक और करें व्यायाम। मोटापा घटाने वाले प्रोटीन शेक में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। अगर प्रोटीन शेक में ये सभी चीज़ें हैं तो ही वह प्रोटीन आपको फायदा पहुंचाएगा।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए अपनाएँ सूप

  • मोटापा घटाने वाले प्रोटीन शेक की कुछ विशेष बातें:

मोटापा घटाने वाले प्रोटीन शेक में आप हमेशा इन चीज़ों को देखें। अगर प्रोटीन शेक में ये सभी तत्व है तो ही वह प्रोटीन शेख वजन कम करने में सहायक होगा।

  • व्हेय:

व्हेय प्रोटीन एक ऐसा प्रोटीन पदार्थ हैं जिसमें आवश्यक अमीनो एसिड मौजूद होते हैं। व्हेय का उच्चतम स्कोर एक है और जितने भी अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोटीन शेक होंगे उन सभी में यह पाया जायेगा। इसे भोजन के स्थान पर या भोजन के साथ लिया जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि व्हेय प्रोटीन कैलोरी को कम करके मोटापा कम करने में सक्षम है। जब हम भोजन लेते हैं तो उसमें हम कार्बोहाइड्रेट, कैलोरी सभी कुछ लेते हैं और इन सभी को संतुलित करना बहुत ही आवश्यक होता है। इन्हें संतुलित करने के लिये प्रोटीन लिया जाता है। और इसमें सबसे ज्यादा प्रभावशाली है व्हेय प्रोटीन।

इसे भी पढ़ें: 7 दिन का वर्कआउट प्लान जिससे होगा 7 से 10 किलो वजन कम

  • जड़ी बूटी (अश्वगंधा और शतावरी):

अश्वगंधा और शतावरी बहुत ही प्राचीन जड़ी बूटी में से एक है। आज भी आयुर्वेद में इनका प्रयोग कई दवाओं को बनाने में होता है। अश्वगंधा से कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायता मिलती है साथ ही कैलोरी भी कम होती है। शतावरी को मादा हार्मोन एस्ट्रोजेन को संतुलित रखता है। इससे मासिक धर्म को नियंत्रित और सही करने में सहयता मिलती है साथ इससे थाइरोइड में भी आराम मिलता है। और इन्ही सबके को नियंत्रित करके अश्वगंधा और शतावरी वजन को कम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: हृदय रोगों के लिए योग है वरदान

  • बी सी ए ए:

मांसपेशियों और आपके वजन और आपके शरीर के बारे में हर एक चीज़ के लिये बी सी ए ए की आवश्यकता होती है। बीसीएए सप्लीमेंट के द्वारा व्यायाम के दौरान वजन कम किया जाना संभव है। साथ ही इससे भूख काम लगती है। बीसीएए सप्लीमेंट का प्रोटीन में होना बहुत ही जरुरी है इसलिए जब भी आप प्रोटीन खरीदें इस बात का विशेष ध्यान रखें। मोटापा घटाने के लिये पियें शेक जिसमें यह मौजूद हो। और प्रोटीन शेख में यह होना जरुरी है।

  • ग्लूटामाइन:

कभी-कभी हम जो भोजन लेते हैं उससे हमें पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलती। ग्लूटामाइन शरीर के लिये फायदेमंद होता है इससे मेटाबोलिज्म को बढ़ाने और वजन को कम करने में सहायता मिलती है। इसलिए ग्लूटामाइन का प्रोटीन में होना जरुरी है जिससे आप अपना वजन कम कर पाएंगे और मोटापा घटेगा। इसके साथ ही आपको भूख कम लगेगी और शरीर में उर्जा का प्रवाह होगा। जिसकी जरुरत वर्कआउट के समय और उसके बाद भी होती है।

योग एंड लाइफस्टाइल को जोडें और पाएँ स्वस्थ जीवन

  • मल्टीविटामिन और खनिज:

शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए मल्टीविटामिन और खनिज की बहुत आवश्यकता होती है। अगर आप संतुलित आहार नहीं ले प् रहे हैं तो कई बार डॉक्टर आपको मल्टीविटामिन खाने की सलाह देते हैं। और ऐसे ही हमें प्रोटीन में इन मल्टीविटामिन और खनिज की जरुरत होती है। जब किसी प्रोटीन में यह पर्याप्त मात्रा में होते हैं तो आपको इसके कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। और जब बात आती है वजन कम करने की तो उस समय मल्टीविटामिन और खनिज की शरीर को बहुत आवश्यकता होती है।

तो जब भी आप वजन कम करने के लिए प्रोटीन शेक को चुने, तो उनमें ये सभी चीज़ें हों इनका ध्यान रखें। इन सब चीज़ों को देखकर और अपने डॉक्टर की सलाह से प्रोटीन शेक का चुनाव करें। प्रोटीन शेक के अलावा भी कुछ ऐसे शेक हैं जिन्हें पीने से बहुत ही कम समय में आपका वजन कम हो सकता है।

  • बेरीज शेक:

ब्लू और रेड बेरीज दोनों को मिलाकर मिक्स कर लीजिये और इन्हें ग्राइंड करिए। ग्राइंड करने के लिए इनमें दूध और कोई प्रोटीन पाउडर मिला लें। इसके बाद इसे किसी गिलास में निकाल कर इनको पियें। यह पीने में काफी स्वादिष्ट होता है। बेरीज शेक से बहुत ही जल्दी वजन कम होता है। और यह सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: 12 योग आसन जो आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं

  • बेर और वेजी शेक:

बेर और वेजी शेक कई चीज़ों को मिलाकर बनाया जाता है इसके कई फायदे हैं मोटापा घटाने के लिये पियें शेक और इनमें से यह शेक बहुत ही उम्दा है। बेर और वेजी शेक के लिए आप दूध में ब्रोकली, बेर, ऑलिव ऑयल, एक केला और प्रोटीन पाउडर को आपस में मिलाकर उन्हें ग्राइंड कर लें। यह भी वजन कम करने के लिए बहुत अच्छा शेक है इसके परिणाम बहुत जल्दी देखने को मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें: नींद के लिए योग करना है सबसे अच्छा उपाय

तो ये थे मोटापा कम करने वाले शेक। तो मोटापा घटाने के लिये पियें शेक और रहे तंदरुस्त। मोटापा कम करने के लिए आपको व्यायाम की जरुरत होती है और ये सभी शेख आपको व्यायाम करने के लिए उर्जा प्रदान करते हैं।