प्रोटीन स्रोत से करें मोटापा कम

by Darshana Bhawsar
health

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं और आपको प्रोटीन में मांस नहीं खाना। लेकिन आप प्रोटीन को अपने भोजन में शामिल करना चाहते हैं तो आप इसके लिए मांस रहित प्रोटीन स्त्रोत को अपना सकते हैं। आज के समय में मोटापा लोगों की बहुत बड़ी समस्या है और मोटापा कई समस्याओं का बहुत बड़ा कारण भी है। कई बीमारियाँ मोटापे के कारण होती है। और जो लोग मोटे हैं और वे इस बात को समझते हैं और इसलिए वे अपना मोटापा कम करने का प्रयास कर रहे हैं तो यह बहुत ही अच्छी बात है। अगर आप मांस नहीं खाते तो आप वजन कम करने के लिए मांस रहित प्रोटीन स्त्रोत को अपनाएँ।

इसे भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए लें 30 दिन की चुनौती

ऐसा जरुरी नहीं है कि प्रोटीन सिर्फ मांस में ही पाया जाता है। मांस रहित प्रोटीन के भी कई स्त्रोत होते हैं जिनमें प्रोटीन प्रचुर मात्र में पाया जाता है। अब सवाल आता है आखिर क्यों प्रोटीन शरीर के लिए जरुरी होता है। तो प्रोटीन से हड्डियों की कोशिकाओं का विकास एवं मांसपेशियों का विकास होता है। मेनोपॉज के बाद कुछ महिलाओं  में प्रोटीन की कमी आ जाती है तो उस स्थिति में भी प्रोटीन शरीर के लिए जरुरी होता है। प्रोटीन से ऊर्जा बनी रहती है त्वचा के लिए भी प्रोटीन बहुत अच्छा माना जाता है। जो लोग हैवी वर्कआउट करते हैं उनके लिए प्रोटीन की बहुत जरुरत होती है।

इसे भी पढ़ें: 10 दिन में वजन कम करने का असान तरीका

  • पनीर, दही एवं चीज़:

health

पनीर में कैल्शियम और प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। अगर आप मांस से परहेज करते हैं और आप प्रोटीन में पनीर का सेवन कर सकते हैं। और पनीर को कई तरह से खाया जा सकता है। आप जैसे पसंद करते हों आप पनीर का सेवन कर सकते हैं। दही और चीज़ में भी प्रोटीन पाया जाता है। आप सही और चीज़ का सेवन भी प्रोटीन के तौर पर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पति के विश्वास को जीतने के तरीके

  • बादाम:

health

बादाम में भी प्रोटीन पाया जाता है। तो अगर आप मांस रहित प्रोटीन स्त्रोत ढूंढ रहे हैं तो बादाम प्रोटीन का बहुत अच्छा स्त्रोत है। आप अगर सुबह उठ कर पानी में भीगी हुई बादाम खाते हैं तो आपके शरीर को पूर्ण रूप से प्रोटीन मिल जायेगा।

इसे भी पढ़ें: ऐसे बने परफेक्ट कपल और बनायें जीवन रोमांटिक

  • दालें:

health

मूंग और उड़द की दाल में भी बहुत प्रोटीन होता है। और यह मांस रहित प्रोटीन स्त्रोत भी है। आप इन दालों का सेवन करके अपने वजन को भी कम कर सकते हैं। इससे आपको पूर्ण रूप से प्रोटीन मिल जायेगा। आप रोज भी दाल का सेवन कर सकते हैं। भोजन में रोटी की मात्रा कम करके दाल की मात्रा बढ़ा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: कद बढाने के लिए 10 आसान योग

  • सोयाबीन बरी:

health

सोयाबीन में बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। सोयाबीन को आप कई तरह से खा सकते हैं सब्जी की तरह या फिर फ्राई करके। इसमें उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन पाया जाता है। वजन कम करने के लिए यह बहुत अच्छा प्रोटीन का स्त्रोत है। इससे उच्च रक्तचाप को भी नियंत्रित किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:कपल्स में प्यार बनाये रखने के लिए 7 अहम् बातें

  • स्प्राउड:

health

स्प्राउड भी प्रोटीन का बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है। स्प्रॉउड को आप नाश्ते में खा सकते हैं। इससे शरीर में ऊर्जा आती है और यह कई बिमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा इत्यादि। यह मांस रहित प्रोटीन स्त्रोत है जिसे प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत माना गया है।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए अपनाएँ सूप

ये सभी जो स्त्रोत हैं उनमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। अगर आप मांस से परहेज करते हैं तो आप प्रोटीन में ये सभी चीज़ें खा सकते हैं। वैसे अधिक प्रोटीन भी शरीर के लिए अच्छा नहीं होता। लेकिन अगर आप बहुत अधिक वर्कआउट करते हैं तो आपको प्रोटीन की आवश्यकता होती है। और आप प्रोटीन ले सकते हैं लेकिन फिर भी थोड़ा सम्हाल कर ही प्रोटीन का सेवन करें। अगर आप मोटापे को कम करने के लिए प्रोटीन के साथ ये भी अपनाएँ तो आपको परिणाम काफी अच्छा मिलेगा।

 

  • नियमित व्यायाम।
  • भोजन पर नियंत्रण।
  • नियमित खाने के बाद वॉक।
  • खाने के बाद तुरंत बैठना नहीं और न ही सोना।
  • पानी अधिक पीना।
  • खाने के कम से कम 30 मिनिट बाद पानी पीना।

 

इन सभी बातों को भी अगर आप प्रोटीन लेने के साथ अपनाएंगे तो आपका वजन बहुत ही जल्दी कम होगा। और नियमित व्यायाम से आपको प्रोटीन पचाने में भी आसानी होगी।