ये सात प्रकार के जूस पीकर घटायें मोटापा

by Darshana Bhawsar
juice

जिससे वजन तो कम हो ही जाये और साथ ही शरीर को ऊर्जा भी मिले। इसलिए आज यहाँ हम आपको बताने जा रहे हैं सात प्रकार के जूस जिन्हें पीकर आप अपना मोटापा कम कर सकते हैं।

इसे भी पढें: प्यार को और अधिक मजबूत बनाने के लिए टिप्स

क्या आप ये सोच रहे हैं कि क्या सच में सिर्फ जूस पीने से मोटापा कम हो सकता है। तो जी हाँ जूस पीने से भी मोटापा कम हो सकता है। लेकिन अगर आप बाकि चीज़ों पर भी ध्यान देंगे तो अच्छा होगा। इसलिए आप व्यायाम और खाने पर भी थोड़ा ध्यान दें जिससे आपका मोटापा जल्दी कम हो जाये। खाने पर नियंत्रण और व्यायाम से सेहत भी अच्छी रहती है और कई रोगों से छुटकारा भी मिलता है। इसलिए इस बात पर भी विशेष ध्यान दें।

ये सात प्रकार के जूस पीकर घटायें मोटापा:

इसे भी पढें: रोमांटिक कपल बनने के तरीके

  1. लौकी का जूस:

लौकी का जूस कई रोगों से मुक्ति दिलाने में सहायक होता है जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, चर्म रोग इत्यादि। और इसके साथ ही लौकी के जूस से मोटापा भी कम होता है। लौकी के जूस में विटामिन, पोटैशियम और आयरन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसमें घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं जिससे कब्ज ठीक हो जाता है और मोटापा भी कम हो जाता है। इसलिए आप लौकी का जूस वजन कम करने के लिए उपयोग कर सकते हैं। सात प्रकार के जूस में ये जूस बहुत महत्वपूर्ण है।

  • गाजर का जूस:

गाजर का जूस सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। गाजर का जूस मोटापा कम करने के लिए भी फायदेमंद होता है। गाजर का जूस पीने से खून की कमी पूरी होती है। गाजर के जूस से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इसमें विटामिन सी होने के कारण त्वचा में चमक आती है। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इसलिए गाजर का जूस प्रतिदिन पीना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: मॉर्निंग या ईवनिंग वर्कआउट में से प्रभावशाली कौन सा है ?

  • मौसम्बी जूस:

मौसम्बी जूस में विटामिन सी और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें सभी पोषक तत्व पाए जाये हैं इसलिए मोटापा कम करने के लिए मौसम्बी जूस का पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। मौसम्बी जूस आराम से उपलब्ध भी हो जाता है। और अगर आप वर्कआउट करते हैं तो आप मौसम्बी जूस जरूर पियें। आप मौसम्बी जूस में शहद मिलकर भी पी सकते हैं।

  • पत्तागोभी का जूस:

आपने पत्तागोभी का सूप सुना होगा लेकिन पत्तागोभी का सूप भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पत्तागोभी का जूस पीने से अल्सर का खतरा टल जाता है। पत्तागोभी में सल्फोराफेन भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। पत्तागोभी का जूस मोटापा कम करने में सहायक होता है इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं। साथ ही पत्तागोभी के जूस में इम्यूनिटी बढ़ाने की क्षमता बहुत अधिक होती हैं। पत्तागोभी का जूस पीकर आप बहुत ही कम समय में अपना वजन घटा सकते हैं। इन सात प्रकार के जूस में यह जूस बहुत ही अच्छे परिणाम देता है।

हाथ की चर्बी कम करने के लिए घर पर ही करें ये उपाय

  • करेले का जूस:

करेले का जूस सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। करेले का जूस फायदा तो बहुत करता है लेकिन कड़वा होने के कारण लोग करेले का जूस पीने से कतराते हैं। अगर एक महीने तक करेले का जूस रोज पिया जाये तो इससे मोटापा बहुत ही जल्दी कम होगा, साथ ही इससे चर्म रोग और मधुमेह जैसे रोग भी नष्ट होते हैं। करेले का जूस पीने से कई रोगों से मुक्ति मिल जाएगी।

  • मिक्स फ्रूट जूस:

मिक्स फ्रूट जूस पिने से कई प्रकार के लाभ होते हैं। मिक्स फ्रूट जूस में सभी प्रकार के एंटी ऑक्सीडेंट और पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं। ये सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। इसलिए मिक्स फ्रूट जूस को पीना सेहत के लाभकारी होता है। वजन कम करने के लिए भी मिक्स फ्रूट जूस काफी सहायक है। पीने में भी इसका स्वाद काफी अच्छा होता है। आप इसे आसानी से बिना किसी हिचकिचाहट के पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: इन आसन की मदद से करें अपने मेटाबॉलिज्म को संतुलित

  • चुकंदर का जूस:

चुकंदर का जूस सेहत के लिए बहुत ही उम्दा है और इससे खून की कमी पूरी होती है। चुकंदर का जूस मोटापे से छुटकारा दिलाने में भी सहायक होता है। चुकंदर का जूस जिम करने वालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है इससे स्टेमिना बढ़ती है। साथ ही उच्च रक्तचाप, कैंसर जैसे रोगों को दूर करने में भी यह फायदेमंद साबित हुआ है। चुकंदर का जूस आप किसी अन्य फ्रूट के साथ में मिक्स करके भी बना सकते हैं। और अगर आप चुकंदर  ऐसे भी खाते हैं तो इसके कई फायदे हैं।

इसे भी पढ़ें: कीवी खाने के फायदे

ये सात प्रकार के जूस पीकर आप अपना मोटापा बहुत ही कम समय में घटा सकते हैं। वैसे भी जूस पीना स्वस्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन हमेशा वर्कआउट के बाद जूस पीना चाहिए इससे शरीर में एनर्जी आती है। ये सभी जूस मोटापे को कम करने के साथ-साथ कई अन्य रोगों से भी छुटकारा दिलाने में सक्षम हैं। ये सात प्रकार के जूस पीकर आपको शरीर में एनर्जी महसूस होगी और साथ ही आपके अंदर वर्कआउट करने के लिए ऊर्जा आएगी। जूस पचने में भी आसान होता है इसलिए अगर आप जूस पीते हैं तो इसे पीकर आप बैठ भी सकते हैं इससे आपका मोटापा नहीं बढ़ेगा। लेकिन खाना खाने के बाद बैठना या सोना नहीं चाहिए।