मोटापा घटाने वाले सबसे असरदार भोजन और पेय

by Darshana Bhawsar
fat

क्या आप जानते हैं मोटापा आखिर क्या है? जब अत्यधिक बसा शरीर में एकत्रित होती है तो व्यक्ति का शरीर फूलने लगता है और उसका वजन बढ़ने लगता है। इसी को मोटापा कहते हैं। और मोटापा कम करने के लिये काफी मेहनत लगती है। मोटापा कई रोगों की वजह भी होती है। अगर आप मोटापा नियंत्रित कर लेंगे तो आप कई रोगों से भी मुक्त हो पाएंगे। मोटापे के कारण होने वाली समस्याएँ बहुत है। मोटापा घटाने वाले सबसे असरदार भोजन इस प्रकार हैं। लेकिन इसके पहले हम ये जानेंगे कि मोटापे के कारण कौन सी समस्याएँ हो सकती हैं।  मोटापे के कारण उच्च रक्तचाप, कैंसर, डायबिटीज, हाइपर थारॉइडिज्म और शरीर में कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। इसलिए मोटापे को समय पर नियंत्रित करना बहुत ही जरूरी होता है।

इसे भी पढें: प्यार को और अधिक मजबूत बनाने के लिए टिप्स

कोई भी व्यक्ति नहीं चाहता कि वह मोटा दिखे या मोटापे के कारण वह कई बिमारियों के घेरे में आये। लेकिन आलस और कम समय होने की वजह से कई बार लोग अपने मोटापे को नज़रअंदाज करते हैं जो बिल्कुल सही नहीं है। अगर आप मोटे हैं तो आलस को सबसे पहले स्वयं से दूर करें और इसके बाद खुद की सेहत के लिये थोड़ा सा समय जरूर निकालें और व्यायाम पर ध्यान दें। इससे आप कुछ ही दिनों में मोटापा कम कर पाएंगे और कई रोगों को खुद से दूर भगा पाएंगे।

मोटापा घटाने वाले सबसे असरदार भोजन और पेय:

  • मेथी का पानी:

मेथी का पानी पीने से पाचन शक्ति में सुधार होता है साथ ही विषैले पदार्थ भी शरीर से बाहर निकलते हैं। इसलिए रोज सुबह उठ कर सबसे पहले मेथी का पानी जरूर पियें। इसे पीने से मधुमेह जैसी समस्याओं से भी निजात मिलता है। यह मोटापा घटाने वाले सबसे असरदार भोजन एवं पेय में से एक है। आप मेथी का प्रयोग कई प्रकार से कर सकते हैं जैसे सब्जी के रूप में दाल की तरह इत्यादि।

इसे भी पढें: रोमांटिक कपल बनने के तरीके

  • मूंग दाल का चीला:

मूंग दाल वैसे भी सेहत के लिये काफी अच्छी मानी जाती है। मूंग दाल के चीले में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसलिए वजन कम करने के लिये मूंग दाल का चीला काफी अच्छा होता है। इससे काफी देर तक पेट भी भरा रहता है। इसे आप कम तेल में बना कर खाएँ इसका स्वाद भी बहुत उम्दा होता है। और फायदे तो इसके कई ज्यादा हैं। मोटापा घटाने वाले सबसे असरदार भोजन में मूंग दाल का चीला खाने की सालाह डॉक्टर भी देते हैं।

इसे भी पढ़ें: मॉर्निंग या ईवनिंग वर्कआउट में से प्रभावशाली कौन सा है ?

  • नींबू पानी:

नींबू पानी एंटीऑक्सीडेंट होता है और नींबू पानी पीने से शरीर से अतिरिक्त बसा बाहर निकल जाती है और शरीर में विटामिन सी की कमी भी पूरी होती है। इसलिए रोज नीबू पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे त्वचा और बालों में चमक आती है। मोटापा घटाने वाले सबसे असरदार भोजन और पेय में यह भी शामिल है। आप अगर नीबू पानी नहीं पीना चाहते तो रोज सब्जी में थोड़ा सा नीबू डालकर जरूर खाएँ इससे भी आपके शरीर में विटामिन सी की कमी पूरी होगी।

हाथ की चर्बी कम करने के लिए घर पर ही करें ये उपाय

  • सब्ज़ियों का सेवन:

हरी सब्ज़ियों का सेवन करने से शरीर को आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन सभी कुछ मिलता है इसलिए हरी सब्ज़ियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। हरी सब्जियों में आप ब्रोकली, लौकी, गिलकी, पालक, मेथी, गोभी सभी कुछ खा सकते हैं। ये सब्जियाँ स्वास्थ्य के लियें काफी अच्छी मानी जाती है और वजन काम करने में भी सहायक होती हैं। मोटापा घटाने वाले सबसे असरदार भोजन में इनका बहुत अधिक योगदान है।

  • फलों का सेवन:

फलों का सेवन सेहत के लियें उम्दा होता है क्योंकि फलों से शरीर को एनर्जी मिलती है। वजन कम करने के लियें फलों का सेवन करना चाहिए। फलों में विटामिन, मिनरल और प्रोटीन सभी कुछ पाया जाता है जो स्वास्थ्य के लियें काफी अच्छे होते हैं। मोटापा घटाने वाले सबसे असरदार भोजन में फलों का योगदान भी है। पपीता, तरबूज, कीवी, अमरुद, जामुन, सेब, अनार आदि ये सभी फल वजन कम करने में सहायक होते हैं। इनसे त्वचा और बाल भी बहुत अच्छे होते हैं एवं उनमें चमक आती है।

इसे भी पढ़ें: इन आसन की मदद से करें अपने मेटाबॉलिज्म को संतुलित

  • एप्पल विनेगर:

एप्पल विनेगर में वजन कम करने वाले सभी तत्व पाए जाते हैं। अगर प्रतिदिन सुबह उठकर गुनगुने पानी में एप्पल विनेगर मिलाकर पिया जाये तो इससे बहुत ही जल्दी वजन कम होता है। यह वजन काम करने के लियें सबसे उम्दा उपाय है। इसलिए मोटापा घटाने वाले सबसे असरदार भोजन में इसे भी शामिल किया गया है। अगर आप प्रतिदिन एप्पल विनेगर पीते हैं तो आपको कुछ ही दिनों में इसके परिणाम दिखने लगेंगे। इससे वजन भी कम होगा और मोटापा भी।

  • मोटापा घटाने के लियें क्या न खाएँ:

मोटापा कम करने के लियें क्या खाएँ ये तो आप समझ ही गए हैं। अब बात आती है मोटापा कम करने के लियें क्या न खाएँ। तो मोटापा नियंत्रित करने के लियें बहुत सी चीज़ों से परहेज करना होता है। जैसे:

ये सभी चीज़ें हैं जिनसे आपको परहेज करना जरुरी है। अगर आप इन सभी चीज़ों से परहेज करेंगे तो आपका वजन बहुत ही जल्दी कम हो जायेगा। और मोटापा घटाने वाले सबसे असरदार भोजन जो यहाँ बताये गए हैं उन्हें खाये साथ ही आप प्रोटीन वाले खाने पर ज्यादा ध्यान दें जैसे अंडा, अंकुरित अनाज, स्किन, मछली, दही, पनीर और चीज़। ये सभी चीज़ें खाने से शरीर में ऊर्जा आएगी और वजन बहुत ही जल्दी घटेगा। इसके साथ ही आपको कुछ व्यायाम भी करना होंगे जिनसे आपका वजन कम हो और ऊर्जा का संचार परस्पर होता रहे।