ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के तरीके

by Dr. Himani Singh
Breast cancer

स्तन के विभिन्न हिस्सों और उनके कार्यों को समझना महिलाओं को स्तनों में  किसी भी परिवर्तन या असामान्यताओं के बारे में अधिक जागरूक होने में मदद प्रदान कर सकता है। इस आर्टिकिल द्वारा महिलाएं अपने स्तन की शारीरिक रचना को समझ सकती हैं  और  स्तनों से जुड़े विभिन्न ऊतकों, लोब, लोबूल और दूध नलिकाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। जिससे उनको अपने स्तनों में होने वाले बदलाब को समझने में मदद मिलती है और अनेक प्रकार की बिमारियों  से बचा जा सकता है जो की स्तन से जुडी होती हैं, जिसमें सबसे महतवपूर्ण स्तन कैंसर है ।

इसे भी पढ़ें: शोध के अनुसार लहसुन और प्याज का सेवन कम कर सकता है आंतों के कैंसर का खतरा

स्तन शरीर रचना:

बेहतर तरीके से यह समझने के लिए कि कैंसर कैसे बनता है और इसके लक्षण क्या हो सकते हैं, स्तन के हिस्सों के बारे में सीखना महत्वपूर्ण है।

एक महिला का स्तन कई हिस्सों से बना होता है, जिसमें शामिल हैं:

  • वसा ऊतक
  • लोब
  • लोब्यूल
  • दुग्ध नलिकाएं
  • लिफ़ नोडूलस
  • रक्त वाहिकाएं
  • लसीका और संवहनी प्रणाली

इसे भी पढ़ें: प्रोस्टेट कैंसर को रोकने में मददगार असरदार खाद्यपदार्थ

  • वसा ऊतक: महिलाओं का स्तन बसा ऊतकों से बना होता है, जिन्हें आमतौर पर शरीर में वसा के रूप में जाना जाता है। केवल स्तन में ही नहीं, वसा ऊतक कॉलरबोन से, अंडरआर्म से नीचे तक और रिब केज  तक फैली  होता है। वसा ऊतक में तंत्रिका कोशिकाएं और रक्त वाहिकाएं भी पाई जाती  हैं। इसका कार्य ऊर्जा का भंडारण और  ऊर्जा का विमोचन करना होता है।
  • लोब, लोबूल और दूध नलिकाएं: एक महिला के स्तन में आमतौर पर 12 और 20 सेक्शन होते हैं जिन्हें लोब कहा जाता है। प्रत्येक लोब,लोब्यूल नामक छोटे क्षेत्रों से बना होता है, जो कि दूध ग्रंथियाँ होती हैं।लोब और लोब्यूल दूध नलिकाओं द्वारा जुड़े होते हैं, जो दूध को निप्पल तक ले जाते हैं। यह लोब, लोब्यूल्स और दूध नलिकाओं द्वारा  कैंसर होने की  सबसे अधिक संभावना होती है।
  • लसीका और संवहनी प्रणाली: स्तन के अंदर एक लसीका और संवहनी नेटवर्क पाया जाता है। संवहनी प्रणाली रक्त वाहिकाओं का एक नेटवर्क है,और लिम्फ चैनलों के नेटवर्क को लसीका प्रणाली कहा जाता है। यह नेटवर्क रक्त और द्रव को स्तन ऊतक से शरीर के बाकी हिस्सों तक ले जाने में मदद प्रदान करते हैं।स्तन कैंसर रक्त वाहिकाओं या लिम्फ चैनलों के माध्यम से इन प्रणालियों में प्रवेश कर सकता है। इससे पूरे शरीर में कैंसर फैलने या वापस आने की संभावना बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें: जानें ब्लड कैंसर के शुरूआती लक्षण

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी