आपकी कमर पर भी है यह डिंपल तो दुनिया के कुछ भाग्यशाली लोगों में से हैं आप

by Mahima
back dimple

अकसर जिन लड़कियों के चेहरे पर डिंपल पड़ते है लोगे उनको क्यूट और खूबसूरत मानते है लेकिन क्या आपको पता है की लड़कियों के कमर पर भी डिंपल पड़ता है लड़की के कमर पर पाया जाने वाला  डिंपल लड़की के गाल पर पड़ रहे डिंपल से कहीं ज्यादा लकी और खूबसूरत होता है। चेहरे पर पड़ने वाले गड्ढों की तरह ये भी शरीर के कुछ शुभ लक्षणों में माने जाते हैं। यह डिंपल सभी लड़कियों के पास नहीं होते, बहुत ही कम लड़कियों के कमर की ख़ूबसूरती बनते है ये डिंपल। यदि आप के पास यह कमर के डिंपल हैं तो खुश हो जाइये आप बहुत ही लकी है। यह दिव्य गढ्ढे होते हैं जो हर लड़की के पास नहीं होते। कमर के निचले हिस्से में होने वाले डिंपल काफी फायदेमंद होते हैं। ये बेहद लकी लोगों के पास ही होते हैं। इनके होने के पीछे के मुख्‍य कारणों में अनुवांशिक लक्षण भी हो सकते हैं। यह रीढ की हड्डी के दोनों ओर कमर पर होते हैं।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में केवल सेक्सुअल इंटरकोर्स ही ऑर्गेज्म तक पहुंचने की सीढी नहीं

आइये जानते है कमर पर पाए जाने वाले डिंपल  से जुडी कुछ बाते :

  • जिन लड़कियों की कमर में ये छिद्र होते हैं उन्हें जल्द ऑर्गेज्म की प्राप्ति होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये छिद्र अच्छे रक्त संचार को बढ़ावा देते हैं जिस वजह से महिलाओं के पेल्विक एरिया में खलबली ज्यादा होती है और वो आसानी से ऑर्गेज्म तक पहुंच जाती हैं।
  • ये छिद्र दो हड्डियों (जो पेल्विस से जुड़ी हुई होती हैं) से जुड़े हुए होते हैं। यह छिद्र आपके शरीर की बनावट से जुड़े हुए होते हैं। इन छिद्रों को सुंदरता का प्रतीक माना जाता है साथ ही यह सौंदर्य की रोमन देवी वीनस की सुंदरता की भी पहचान थी। जिन लड़कियों के पास ये डिंपल होते हैं उन्‍हें डिंपल ऑफ़ वीनस  या फिर डिंपल ऑफ अपोलो के नाम से पुकारा जाता है।
  • जिन लड़कियों के पास ये डिंपल होते हैं इनकी स्‍किन काफी मुलायम और अच्‍छी होती है। इनका फिगर भी काफी अच्‍छा  होता है।
  • कमर पर डिंपल्स को वर्काउट द्वारा नहीं पाया जा सकता है। क्योंकि कमर पर जिस जगह ये डिंपल होते है उस जगह पर कोई मसल्स नहीं होती हैं। इसलिए व्यायाम से कितना भी वजन कम करके इसे पाया नहीं जा सकता। हां, जिन लोगों के ये डिंपल हैं और मोटपे के कारण छुप गए हों, उन्हें व्ययाम से वजन कम कर यह जरूर वापस मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: वजन कम करने का आसान उपाय सौफ का सेवन

रिपोर्ट: डॉ. हिमानी