कमर की चर्बी कम करने के लिए करें योगासन

by Naina Chauhan
back fat

हमारी अनियंत्रित जीवनशैली की वजह से कई तरह के बदलाव आ रहे हैं। इसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ रहा है। इसी का नतीजा है कि आज के समय में अधिकांश लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं। हालांकि इस समस्या के समाधान आप अपनी जल्दबाजी वाली जिंदगी से खुद के लिए थोड़ा समय निकालकर कर सकते हैं। अगर आप अपनी सेहत के लिए सोचते हैं और निरोग जीवन की आशा रखते हैं तो योग आपकी पूरी मदद कर सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास योगासनों के बारे में बताएंगे, जो आपके वजन को कम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: जीनी है जिंदगी तो अपने फेफड़ो के लिए पढ़ लो एक बार इसे

चक्रासन-

fat

चक्रासन करने के लिए किसी जगह पर चटाई बिछाकर लेट जाएं। अब अपने दोनों पैरों को मोड़ लें और अपने हाथों की हथेलियों को कंधे के नीचे रखें। इसके बाद लंबी सांस लें और सांस को छोड़ते हुए अपने शरीर के निचले भाग को ऊपर ऊठाएं। फिर सांस को भरते हुए अपने शरीर के ऊपरी भाग को उठाएं। 60 से 90 सेकंड तक इस आसन में रुकें। सांस को छोड़ते हुए पहले शरीर के निचले भाग तथा बाद में ऊपरी भाग को नीचे लाएं।

इसे भी पढ़ें: पेट की चर्बी घटाने लिए करें ये काम

द्विचक्रिक आसन-

fat

द्विचक्रिक आसन को करने के लिए अपने दोनों पैरों को 90 डिग्री पर उठाएं। इसके बाद गहरी लंबी सांस लें और सांस छोड़ते वक्त 20 से 30 बार एक साथ गोल-गोल घुमाएं। इसके बाद पैरों को आराम से नीचे रखें। फिर से दोबारा करें और एक साथ गोल-गोल विपरीत दिशा में 20 से 30 बार घुमाएं।

इसे भी पढ़ें: चेहरे को ब्राइट रखने के लिए, घर पर ही बनाएं चावल से क्रीम

उत्तानपाद आसान-

fat

कमर के बल योग मैट पर लेट जाएं और सांस को भरते हुए अपने दोनों पैरों को 30 डिग्री पर उठाएं। 20 से 30 सेकेंड तक सांस रोककर इस आसन में रुकें। इसका तीन बार आभ्यास करें।