इस तरह बनाएं वड़ा पाव

by Mahima
bombay vada pav

मुंबई का फेमस और पसंदीदा स्ट्रीट फूड वड़ा पाव। जिसका नाम लिए बिना लोगों का दिन पूरा नहीं होता। इसे हमेशा मीठी और तीखी चटनी के साथ परोसा जाता है। आज हम आपको उसे घर में बनाने की विधि बताएंगे।

इसे भी पढ़ें: चुकंदर के नियमित सेवन से एनीमिया रोग होता है दूर

वड़ा पाव बनाने की सामग्री

  • उबले व छिले हुए 6 बड़े आलू
  • एक चौथाई चम्मच हल्दी
  • पाव
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च का पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • एक चुटकी हींग
  • सवा एक कप बेसन
  • 1चम्मच मिर्ची-लहसुन का पेस्ट
  • एक छोटा चम्मच नींबू का रस
  • एक चौथाई कप कटा हुआ धनिया
  • डीप फ्राई करने के लिए तेल

इसे भी पढ़ें: एनीमिया, इसके होने का कारण और लक्षण ?

वड़ा पाव बनाने का तरीका

वड़ा पाव बनाने का तरीका नीचे दिया गया है, आप इसकी मदद से आसानी से वड़ा पाव बना सकते हैं:

आलू बनाने के लिए

  1. सबसे पहले आलू को मैशर या अपने हाथों की मदद से मसल लें।
  2. अब तवे पर एक छोटा चम्मच तेल डालें।
  3. इसके बाद तेल में हींग, हल्दी और मिर्च-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला लें।
  4. अब तेल में आलू व नमक डालकर मिला लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
  5. ठंडा होने के बाद इस मिश्रण में धनिया और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें।
  6. अब आलू को 8 बराबर भागों में बाटें और गोल कर लें।

इसे भी पढ़ें: एनीमिया की बीमारी से बचने के लिए क्या करें, पढ़ें यहां

पाव का बैटर बनाने के लिए

  1. सबसे पहले बेसन को एक बर्तन में लें और उसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालकर अच्छे से मिला लें।
  2. इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी डालें और मुलायम व गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।
  3. अब इस बैटर को कम से कम 15 मिनट के लिए रख दें।

तलने के लिए

  1. एक कड़ाही में डीप फ्राई करने के लिए पर्याप्त तेल गरम कर लें।
  2. अब एक आलू की बॉल लें और उसे बैटर में डुबोकर कड़ाही में डाल दें।
  3. आलू को तब तक तलें जब तक वह बाहर से सुनहरे-ब्राउन रंग का न हो जाए।
  4. उसके बाद आलू को एक टिशू पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।