इन चीजों के लिए कारगर साबित होता है नारियल पानी, ऐसे करें प्रयोग

by Mahima
coconut water

नारियल पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल पानी आपकी त्वचा के दाग-धब्बों के लिए भी काफी कारगर होती है। अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं है तो आज हम आपको बताएंगे की त्वचा के लिए नारियल पानी कितना फायदेमंद होता है। दरअसल नारियल पानी में ढेर सारे एंटीऑक्सिडेंट्स और पोषकतत्व होते हैं, जो शरीर के साथ-साथ त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। चेहरे पर रूखापन, दाग-धब्बे और कील-मुंहासे की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में घर पर ही बनाएं नेचुरल मॉइश्चराइजर

निखार लाता है नारियल पानी

नारियल पानी से चेहरा धोने से चेहरे पर निखार आता है। दरअसल नारियल पानी में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं, जो त्वचा की गहराई में जाकर त्वचा को पोषण देते हैं। नारियल पानी में विटामिन सी, मैग्नीशियम, मैग्नीज, पोटैशियम, सोडियम और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए ये त्वचा की अच्छी तरह टोनिंग करता है और प्राकृतिक रंगत को बाहर लाता है।

इसे भी पढ़ें: भाप द्वारा चेहरे को बनाये सुन्दर और जवां

चेहरे के दाग-धब्बे दूर करे

नारियल पानी से चेहरा धोने से चेहरे के दाग-धब्‍बों में काफी राहत मिलती है। इसके लिए सप्ताह में 2-3 बार चेहरे पर नारियल पानी लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर नारियल पानी से ही चेहरे पर मसाज करें। इसके बाद सादे पानी से इसे धो लें। इस प्रयोग से त्वचा में मौजूद दाग धब्बे धीरे-धीरे कम हो जाएंगे और झाइयों से भी राहत मिलेगी। नारियल पानी के इस्तेमाल से चेहरे की प्राकृतिक चमक भी बरकरार रहेगी।

इसे भी पढ़ें: पान के पत्तों से पाएं सुंदर चमकती त्वचा

दूर होगी मुंहासों की समस्या

हार्मोनल बदलाओं और गलत खान-पान या इंफेक्शन के कारण कई बार मुंहासे हो जाते हैं। ऑयली स्किन वाले लोगों को अक्सर कील-मुंहासों की शिकायत रहती है। ऐसे में नारियल पानी का इस्‍तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपके चेहरे पर मुंहासे हो गये हैं तो नारियल पानी से चेहरा साफ करें। इससे धीरे-धीरे मुंहासे ठीक हो जाएंगे और चेहरे पर धब्बे भी नहीं बनेंगे।

इसे भी पढ़ें: दीपावली वाले दिन क्यों करते हैं मां लक्ष्मी के साथ गणेश भगवान का पूजन