जानें किस प्रकार के कपल्स हैं आप ?

by Naina Chauhan
couple

हर कोई अपने आप में अलग और अनोखा होता हैं। पर जब दो अलग-अलग लोग एक साथ आते हैं, तो एस अलग ही नजारा होता है। हम अपने जीवन में कई बार ऐसे लोगो से मिलते हैं, जो हमसे काफी अलग होते हैं पर हम अपना पूरा जीवन उन्हीं के साथ बिताना चाहते हैं। एक रिश्ते में कई अलग- अलग रूप देखने को मिलते हैं। वहीं एक हस्ते खिलते रिश्ते के लिए जरूरी है कि दो लोगों में संतुलन बना रहे। पर इस संतुलन के बीच भी आप देखेंगे कि कई बार इन जोड़ों में काफी भिन्नता होती है, जिसकी वजह हम इन कपल्स को एक खास नाम दे सकते हैं। आइए हम आपको बताते  हैं कुछ प्रकार के जोड़ों के बारे में, जिन्हें हम अक्सर अपने आस-पास देखते हैं। क्या आप भी रिलेशनशिप में है तो जानिए आप किस तरह के कपल्स में आते हैं?

इसे भी पढ़ें: 8 प्रकार के योग जो बदल देंगे आपका जीवन

हमेशा एक साथ रहने वाले कपल्स

couple

हमें अक्सर कुछ ऐसे कपल्स देखने को मिलते हैं, जो हमेशा ही एक साथ दिखते हैं। वे एक-दूसरे के साथ सहज और स्वभाविक रहते हैं कि उन्हें किसी और के साथ की जरूरत ही नही होती। ऐसे में ये कपल्स हर चीज के लिए एक दूसरे के लिए खड़े होते हैं। हर छोटी और बड़ी चीज में ये कपल्स साथ ही नजर आते हैं। कोई पार्टी हो या पूजा आप इन्हें साथ ही पाएंगे। ऐसे ही कपल्स का लोग अक्सर उनके नामों को जोड़कर उनका नामकरण कर देते हैं।

कंफ्यूजड दिखने वाले कपल्स

couple

जो हमेशा ऑन-ऑफ मोड में रहते हैं। ऐसे कपल्स में देखने को मिलता है कि कल झगड़े और आज फिर साथ हैं। ऐसे कपल्स के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है कि आज वह साथ मिलेंगे या कल अलग हो जाएंगे। ऐसे कपल्स एक दिन लड़ाई और ब्रेक-अप करेंगे और अगले दिन एक दूसरे के साथ कैफे में कॉफी पीते  नजर आएंगे। कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कितना लड़ते हैं, पर उनकी लड़ाई हमेशा एक दूसरे के साथ खत्म होती है।

इसे भी पढ़ें: कितना प्रोटीन, वसा तथा कैलोरी होना चाहिये एक लीटर दूध में ?

पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन

couple

हमने अक्सर देखा है कि ऐसे जोड़े होते हैं जो अपने प्यार का सार्वजनिक प्रदर्शन करते हैं। इन कपल्स का भरोसा पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन में होता है। यह अपनी हर अदा और प्यार को लोगों से नहीं छिपाते बल्कि उन्हें दिखाकर करते हैं। ऐसे लोगों का मानना होता है कि प्यार छिपाने की चीज नहीं बल्कि दिखाने की चीज है। यह जोड़े बिल्कुल शर्मीले नहीं होते। इस तरह के जोड़े कभी इस बात से परेशान नहीं होते कि वे कहाँ हैं और उनके सामने कौन है। बस वे एक-दूसरे में डूबे रहते हैं।

ऑफिस कपल्स

couple

अपने काम के साथ रोमांस को संतुलित करते हुए, ऐसे लोग एक दूकरे के साथ समय बिताना चाहते हैं इसलिए ऐसे कपल्स काम के बीच में भी वक्त निकालकर कुछ पल साथ बिताने की कोशिश करते हैं। ऐसे कपल्स बॉस और नैतिकता का ख्याल रखते हुए अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करते। पर ऑफिस में लगभग इन्हें साथ पाया जाता है। यह कपल्स ऑफिस के कुछ खास कोनों में भी समय बिताते हुए मिल जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद कैसे घटाएं अपना वजन

परफेक्ट कपल्स

perfect couple

भाग्य उन्हें एक साथ लाया है और उन्हें कभी भी अलग नहीं करेगा। माने कि एक ऐसा जोड़ा जिन्हें देखकर ही लग जाए कि यह साथ रहने के लिए ही बने हैं। इन जोड़ों की खास बात यही होती है कि यह बेहद खूबसूरत लगते हैं। दोनों साथ में खुश और पूरे नजर आते हैं। इन्हें आप जब भी देखेंगे यह एक जैसे लगते हैं। ऐसे कपल्स हर मायने में परफेक्ट कपल्स होते हैं। वे लड़ते हैं, वे रोते हैं लेकिन वे प्यार करते हैं जैसे कोई नहीं करता है।

आप इन में से किस तरह के कपल हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। फर्क इस बात से पड़ता है कि आप दोनों में कितनी समझ और विश्वास है। आप एक-दूसरे का कितना सम्मान करते हैं। गरिमा, आत्म-सम्मान, भरोसा, एक-दूसरे के लिए समझ, और प्रेम एक लंबे समय तक चलने वाले रिश्तों के लिए एक पूंजी है। इसलिए यदि आप किसी उल्लेखित जोड़े की तरह नहीं हैं, तो चिंता न करें! बस अपने आप हो और सामने वाले को खुश रखें और प्यार दें।

इसे भी पढ़ें: ऐसे पहचाने स्तन कैंसर के शुरुआती चेतावनी संकेतों को