इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखने में मददगार हैं खानपान की ये चीजें

by Naina Chauhan
health

हम सभी को बता है कि इम्यून पावर के कमजोर होने पर बीमार होने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए हमें अपने खानपान पर ध्यान देना चाहिए। कौन सी चीज़ें इम्यून सिस्टम को दुरुस्त करने में मददगार हो सकती हैं,जानते है…

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए क्यों जरूरी है टीकाकरण ?

1. ग्रीन टी और ब्लैक टी, दोनों ही इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद होती हैं लेकिन एक दिन में इनके एक से दो कप ही पिएं।

health

2. लहसुन में एलिसिन,जिंक, सल्फर, सेलेनियम और विटामिन ए और ई पाए जाते हैं। इसलिए इसे खाने से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

health

इसे भी पढ़ें: https://youtu.be/QWnKg22GCa8

3. दही के सेवन करने से इम्यून पावर बढ़ती है। इसके साथ ही दही पाचन तंत्र को भी बेहतर रखता है।

4. ओट्स में फाइबर्स की अच्छी मात्रा पाई जाती हैं। साथ ही इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण भी होते हैं। हर रोज ओट्स का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है।

health

5. कीवी में विटामिन सी, ए और फॉलेट पाया जाता है। इम्युनिटी पावर को बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के बाद फिट रहने के लिए सही टिप्स

6. अंकुरित अनाज (जैसे मूंग, मोठ, चना आदि) और भीगी हुई दालों का भरपूर मात्रा में सेवन करें। अनाज को अंकुरित करने से उनमें उपस्थित पोषक तत्वों की क्षमता बढ़ जाती है। यह पचाने में आसान, पौष्टिक और स्वादिष्ट होते हैं। गेहूं, ज्वार, मक्का जैसे अनाज का सेवन चोकर सहित करें। इससे कब्ज नहीं होगी और प्रतिरोधक क्षमता सही रहेगी।

7. हमें अपने भोजन के साथ सैलेड जरूर खाना चाहिए। ककड़ी, टमाटर, मूली, गाजर, पत्तागोभी, प्याज, चुकंदर प्रमुखता से शामिल करें। सैलेड में ऊपर से नमक न डालें।

health

8. तुलसी एंटीबायोटिक, दर्द निवारक और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में फायदेमंद है। रोज सुबह तुलसी के 3-5 पत्तों का सेवन करें।

9. विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और बहुत सारे फाइबर्स से भरपूर ब्रॉक्ली इम्युनिटी पावर को बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

इसे भी पढ़ें: क्या अस्थमा है हृदय रोग होने का लक्षण

10. जब भी हमें खांसी, गले में खराश और सूजन होती है तो इस बीमारियों से लड़ने में अदरक प्रभावी मानी जाती है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करती है।