होठों पर होने वाले सफेद दाग से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

by Mahima
lips white spots

हमारे चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने में हमारे होठों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। अगर इन्ही होठों पर किसी कारणवश दाग नजर आने लगे तो हमारे चेहरे  की खूबसूरती मे कमी आ जाती है। अक्सर कई बार होठों पर सफेद दाग नजर आने लगते है जिसके चलते कई बार आपको शर्मिदंगी का भी अहसास होता है। होठों पर सफेद धब्‍बे ओरल हार्पिस, एसटीडी, कैंसर और कई अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं की वजह से हो सकते हैं। होठों पर अधिकांशतः सफेद धब्बे फोर्डायस धब्बे होते हैं। यह अधिकतर वसामय ग्रंथियों के सही रूप से स्राव न होने के कारण होने वाले धब्‍बे होते हैं। यह धब्बे हानिरहित होते हैं।

इसे भी पढ़ें: अपने कमजोर बालों को आंवला हेयर मास्क की मदद से दें मजबूती

सफेद दाग होने के कारण:  होठों पर सफेद दाग त्वचा पर सीबम के असामान्य स्राव के कारण होते हैं। सीबम से त्वचा पर बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं। यह इंफेक्शन होठों के आस-पास ऊतकों में सूजन के कारण होता है। इसके अलावा यह कैल्शियम की कमी, आनुवांशिकी समस्या या फिर खून में खराबी के कारण भी हो सकते हैं।

कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाकर हम  अपने होठों से इन  सफ़ेद दाग की समस्या को दूर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर पीने के फायदे

  • सेब के सिरके में एंटीबैक्टीरियल और एस्ट्रिजेंट गुण बैक्टीरिया दूर करके सीबम को संतुलित करता है। इसके लिए सेब के सिरके और पानी की बूंदों को समान मात्रा में मिला लें। उसके बाद कॉटन की पट्टी की मदद से इसे होठों पर लगाएं। यह लगाने के कुछ मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 2 बार से ज्यादा ना करें।
  • लहसुन में सफेद दाग दूर करने की क्षमता उचित मात्रा में पायी जाती है। इसमें रक्तमार्ग से बैक्टीरिया को नष्ट करने की क्षमता होती है। लहसुन की 2 कलियां, 200 मिली. पानी और 1-2 चम्मच नींबू के रस को एक साथ मिलाकर मिक्सर की मदद से पीस लें। उसके बाद नींबू का रस मिलाएं। अब इस पानी को कम से कम दिन में 2-3 बार पिएं।
  • रुई से छाछ को भिगोकर होठों पर लगाएं और इसे थोड़ी देर सुखने दें। सुखने के बाद पानी से धो लें। इस प्रकार दिन में दो-तीन बार करने से सफेद दाग के कारण होने वाली सूजन और जलन कम होती है।
  • सीबम का उत्पादन त्वचा में पानी की कमी की वजह से होता है। नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। अतः 2-3 चम्मच नारियल का तेल और कुछ बूंदें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल को अच्छी तरह मिलाकर होठों पर सफेद दाग पर लगाएं, लाभ होगा।

इसे भी पढ़ें: लिवर खराब होने के कारण और स्वस्थ लिवर के लिए उचित खान पान

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी