दसवें सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन

by Darshana Bhawsar
Tenth Week

एक सप्ताह, फिर दो और ऐसे बढ़ते बढ़ते दसवें सप्ताह का समय भी आ जाता है जब शिशु में कई छोटे बड़े परिवर्तन होते हैं। शिशु के साथ ही साथ गर्भवती में भी कई प्रकार के परिवर्तन आते हैं। आज यहाँ हम जानेंगे दसवें सप्ताह की गर्भवस्था के दौरान आने वाले परिवर्तनों के बारे में। हर गर्भवती यह जरूर जानना चाहती है कि हर सप्ताह उसके शिशु का आकार कितना विकसित हुआ, शिशु का वजन कितना हुआ उसके कौन से अंग कितने विकसित हुए इत्यादि। आज हम यहाँ जानेंगे इस बारे में।

इसे भी पढ़ें: सात सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन

दसवें सप्ताह की गर्भवस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन:

शिशु में आने वाले परिवर्तन:

  1. इस दौरान शिशु का ह्रदय विकसित हो चुका होता है।
  2. शिशु का आकार 3.1 से.मी. होता है और वजन लगभग चार ग्राम के बराबर।
  3. इस दौरान शिशु का माथा अस्थाई रूप से उभर रहा होता है और विकसित होता है।
  4. शिशु के सिर छाती की तरफ झुका हुआ होता है।
  5. शिशु की उँगलियों में छोटे छोटे नाख़ून भी बनने लगते हैं।
  6. पेट की मांसपेशियाँ भी आकार लेने लगती हैं।
  7. इस दौरान शिशु काफी छोटा होता है लेकिन कई गुना फुर्तीला और क्रियाशील होता है।

गर्भवती में आने वाले परिवर्तन:

दसवें सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन में गर्भवती में भी कई परिवर्तन आते हैं जैसे:

इसे भी पढ़ें: छः सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन

  1. चक्कर आना।
  2. सुस्त महसूस होना।
  3. उल्टी होना।
  4. खाने में से दुर्गन्ध आना।
  5. भूख न लगना या अधिक लगना।
  6. थकान महसूस होना।

ये सभी बदलाब गर्भवती में देखने के लिए मिलते हैं। जिसके लिए आपको सचेत रहना होगा और इनको नियंत्रित करने का प्रयास करना होगा।

इसे भी पढ़ें: पाँच सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन

कैसे रखें दसवें सप्ताह में अपना ध्यान:

  1. इस दौरान आप अपने चिकित्सक से नियमित रूप से सलाह जरूर लेते रहें।
  2. खाने का विशेष ध्यान रखें विटामिन से लेकर सभी पौषक तत्व जरूर लें।
  3. कैफीन की मात्रा कम से कम लें।
  4. नींद अच्छी लेने का प्रयास करें।
  5. पानी अच्छे से पियें और नारियल पानी जरूर पियें यह शिशु और गर्भवती दोनों को एनर्जी देता है।

इसे भी पढ़ें: जानिए पहले महीने में शिशु कैसे होता है विकसित

इस तरह से दसवें सप्ताह में रखें अपना ध्यान। साथ ही साथ हमने यहाँ देखा कि दसवें सप्ताह की गर्भवस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन में क्या क्या बदलाब आते हैं। कई बार महिलाएँ मानसिक रूप से स्वयं को बीमार महसूस करती हैं। अवसाद की समस्या होना भी यहाँ एक चुनौती होती है तो आप इससे बचने के लिए योग और मैडिटेशन का सहारा लें जिससे आपका यह समय आसानीपूर्वक निकल जाये।