अच्छी सेहत की ओर एक और कदम बढ़ाएं

by Naina Chauhan
apple

फल खाना हर किसी को पसंद होता है, और हर मौसम में फल मौजूद भी होता है। फल खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। आज हम एक ऐसे फल के बारे में बात करने जा रहे हैं जो आपको हर मौसम में आसानी से मिल जाता है और साथ ही जानते हैं इस फल के फायदे और नुक्सान क्या है हमारी सेहत के लिए?

इसे भी पढ़ें: कॉफी में घी मिलाकर पीने के फायदे

हममें से सेब खाना शायद ही किसी को पसंद न हो, यह एक ऐसा फल है जिसके फायदों के बारे में जानकर आप भी सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि क्या सच में हमारे शरीर के लिए ये फल इतना फायदेमंद हैं।

सेब खाने के फायदे-

सेब को लेकर एक कहावत कही जाती है, “एन एपल ए डे, कीप्स द डॉक्टर अवे” सेब में अधिक मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते है जो हमें बीमारियों से बचने में मदद करते हैं। वहीं हर रोज खाली पेट सेब खाने से शरीर के टॉक्सिक (गंदगी) आसानी से बाहर निकल जाती है। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए खाली पेट सेब का सेवन बेहतर माना जाता है। क्योंकि सेब में व्याप्त सभी विटामिन और मिनरल्स खाली पेट खाये  जानें पर शरीर में अच्‍छी तरह से अवशोषित कर लिये जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: इस दिवाली डायबिटीज रोगी खाएं जमकर मिठाई, नहीं बढ़ेगी शुगर!

1.हाई ब्लड प्रेशर- लोगों के खराब खान-पान की वजह से लोगों को कई बीमारियों से जुझना पड़ता है, उनमें से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी एक है। लेकिन इस बीमारी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोजाना खाली पेट एक सेब का सेवन करें। अगर आप रोजाना एक सेब छिलका उतारे बगैर खाते रहते हैं तो हाई ब्लड प्रेशर आपसे कोसों दूर रह सकता है।

apple

2.हार्ट बर्न की शिकायत दूर करें- अगर आप सीने में जलन जैसी समस्‍याओं से परेशान रहते हैं तो रोजाना एक सेब खाने की आदत डाल लें। दरअसल सेब हमारे इम्यून सिस्टम को भी प्रभावित करता है। लाल सेब में क्वरसिटिन नामक एंटीआक्सीडेंट होता है जो कि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। यानी अगर आपने गलती से थोड़ा ज्यादा खा भी लिया तो बदहजमी या सीने में जलन जैसी शिकायतें नहीं होंगी।

इसे भी पढ़ें: इस दिवाली डायबिटीज रोगी खाएं जमकर मिठाई, नहीं बढ़ेगी शुगर!

apple

3.याददाश्त बढ़ाने में मददगार- अगर आप अपनी याददाश्त बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए रोजाना एक सेब खाने की आदत डाल लें। सेब में क्‍यूर्सेटिन नामक तत्‍व पाया जाता है, यह एक प्रकार का एंटीऑक्‍सीडेंट है जो दिमाग को सूजन से बचाता है और सूजन के कारण कम हो रही याद्दाश्‍त को भी क्षीण नहीं होने देता।

apple

4.मोटापे से बचाए सेब- सेब फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर में पानी बनाए रखने में मदद करता है। सेब खाने के बाद भूख कम लगती है, जो हमारे मोटापे को रोकने में मददगार साबित होता है। इसलिए अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो रोजाना एक सेब को अपने आहार में शामिल करें। तो देर किस बात की इतने लाभदायक सेब को आज से ही खाना शुरु करें।

इसे भी पढ़ें: खूबसूरत त्वचा पाने के लिए वरदान है विटामिन E के कैप्सूल्स

apple

5.दमा के मरीजों के लिए लाभकारी- गर्भावस्था के दौरान सेब खाने वाली महिलाओं को होने वाले बच्चों में दमा की सम्भावना नहीं रहती। गर्भवती महिलाओं का सेब खाना बच्चे के लिए लाभदायक होता है। सेब खाने वाली महिलाओं से होने वाले बच्चे को दमा के अलावा श्वास नली की तकलीफ भी कम होती है।

apple

6.बच्चो के लिए लाभकारी- गर्भावस्था के दौरान सेब खाने का असर बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे बच्‍चे ज्‍यादा स्‍वस्‍थ और तंदुरूस्‍त रहते है। और साथ ही उसके फेफड़े अन्य बच्चों की तुलना में ज्यादा विकसित होते हैं।

 

7.खाना पचाने में लाभकारी- अगर आपको अपना खाना पचाने में दिक्कत होती है तो इसके लिए आप 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच सेब के सिरके को गुनगुने पानी में मिक्स कर लें। इसे रात को सोने से 30 मिनट पहले पिएं। इससे आपको खाना जल्दी पचना शुरू हो जाएगा।

8.मुंह की दुर्गध- अगर आपको अपने मुंह से दुर्गध आती है तो इसके लिए आप सोने से पहले 1 चम्मच सेब का सिरका पिएं। इससे मुंह में जमा वो बैक्टीरिया दूर होगा, जिसके कारण मुंह से दुर्गंध आती है।

इसे भी पढ़ें: दिवाली पर बनाएं रंगोली के यह बेस्ट डिजाइन

नुक्सान-

हर चीज से आपके स्वास्थ्य पर फायदें और नुक्सान दोनों तरह के प्रभाव पड़ सकते हैं, यदि उनका उपयोग, इस्तेमाल या सेवन सही तरीके से न किय जाए। ठीक इसी प्रकार सेब का सेवन एक तरफ आपको डायबिटीज कंट्रोल करने, हड़िडयों को मजबूत बनाने, लिवर और दांतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है तो दूसरी तरफ गलत तरीके से सेब का सेवन जहर के रूप में काम कर सकता है, आइए जानते हैं सेब खाने के बाद किन—किन चीजों के सेवन की सख्त मनाही है।

सेब के बाद दही खाना-

apple

कुछ चीजे ऐसी होती है जिसे खाने से जितना फायदा होता है उतना ही नुक्सान भी। जैसे की मांस के साथ दूध और मछली के साथ दही का सेवन न करने की सलाह दी जाती है, ठीक वैसे ही सेब खाने के तुरंत बाद दही का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए कि सेब और दही दोनों की तासीर ठंडी मानी जाती है, जिसका यदि साथ में सेवन किया जाए, तो यह कफ की समस्या पैदा कर सकता है।

सेब के बाद अचार का सेवन-

apple

अगर आपको खट्टी चीजें खाने का मन हो रहा है और आपने सेब का सेवन किया है तो उस समय भूलकर भी खट्टी चीज का सेवन न करें। खासकर कि अचार या नींबू के सेवन के बाद क्योंकि यह आपको गैस, एसिडिटी या कब्ज की समस्या पैदा कर सकता है।

सेब खाने के बाद पानी न पिएं-

apple

खट्टा हों या मीठा,  फलों के सेवन के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा इसलिए कि इसका असर आपके पीएच लेवल पर पड़ता है और इसकी वजह से पेट फूलना, अपच, कब्ज, पेट में बैक्टीरिया व गैस का कारण बनता है।

सेब खाने के बाद मूली न खाए-

apple

माना जाता है कि सेब खाने के बाद मूली का सेवन आपको त्वचा संबंधी परेशानियों में डाल सकता है, इससे त्वचा पर रैसेज या एलर्जी हो सकती है।

वैक्स वाले सेब से रहें सावधान-

apple

वैक्स वाले सेब खाने से आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अपच और पेट दर्द जैसी सामान्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। लंबे समय तक इस तरह के सेब का सेवन करने से आपको पेट में कैंसर, आंतों में छाले और आंतों का इंफेक्शन भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: इस दिवाली डायबिटीज रोगी खाएं जमकर मिठाई, नहीं बढ़ेगी शुगर!

अगर आप भी डॉक्टर के पास जाने से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए अपनी दिनचर्या में सेब का सेवन शामिल करें और सेहतमंद जिंदगी का लाभ उठाएं।