शकरकंद खाने के है अनेकों स्वास्थ्यवर्धक लाभ

by Mahima
sweet potato

शकरकंद जिसे हम लोग स्वीट पोटैटो के नाम से भी जानते है। हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का उच्तम स्रोत है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में आयरन की कमी पूरी करेंगी ये सब्जियां

विटामिन C, मैंगनीज, कॉपर, पैंटोथैनिक एसिड, विटा शकरकंद जिसे हम लोग स्वीट पोटैटो के नाम से भी जानते है। हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का उच्तम स्रोत है मिन B6, पोटैशियम, फाइबर, नियासिन,  विटामिन B1, विटामिन B2 और फास्फोरस जैसे लाभकारी तत्वों से भरपूर्ण होता है।

इसे भी पढ़ें: प्याज के छिलके में छिपा है सेहत का राज

आइये जानते है इसके सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में :

●शकरकंद में आयरन, फोलेट, कॉपर, मैगनीशियम, विटामिन्‍स आदि होते हैं, जो की हमारे इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत  रखने में मदद करता है। इसके सेवन से हमारी त्‍वचा में चमक आती है और झुर्रियां जल्दी नहीं आती। इसमें पाया जाने वाला विटामिन C हमारी त्वचा के लिए नई कोलेजन कोशिकाओं का निर्माण करता है, जिससे हमारी त्वचा लम्बे समय तक जवां और खूबसूरत रहती है।
● शकरकंद में बहुत ही अधिक मात्रा में कैरोटीनॉयड जैसे, बीटा कैरोटीन और विटामिन A पाये जाते है। ऐसे आहार जिसमें अधिक कैरोटीनॉयड पाया जाता है वह फेफड़े और मुंह के कैंसर को बढ़ने से रोकता है।
● शकरकंद में पोटैशियम काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो की हमारे नर्वस सिस्टम को सक्रिय रखने में मदद करता है। पोटैशियम की प्रचुर मात्रा होने के कारण यह किडनी के लिए भी बहुत लाभकारी होता है।
● शकरकंद में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो की नई ब्लड सेल्स के निर्माण को बढ़ावा देता है। जिसकी वजह से हमारा शरीर ऊर्जावान बना रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
● इसमें पोटैशियम की अच्छी मात्रा पायी जाने के कारण यह तनाव को भी कम करने में फायदेमंद होता है। साथ ही यह मांसपेशियों की ऐठन को भी कम करता है जो कि पोटैशियम की कमी से होता है।
● शकरकंद में विटामिन B6 अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो की हमारे शरीर में रासायनिक होमोसिस्टीन बनने  को कम करता है और हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। और इसमें पाये जाने वाला पोटैशियम ब्‍लड प्रेशर और दिन के कार्य को मेंटेन रखने में मददगार होता है।
● इसमें उच्च मात्रा में स्टार्च पाया जाता है, इसके 100 ग्राम में 90 कैलोरीज पायी जाती है। इसके सेवन से मोटापा, मधुमेह, हृदय रोग जैसे जोखिम कम होते है। अतः हम कह सकते है की शकरकंद ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसमें कैलोरी और स्टार्च औसत मात्रा में पाया जाता है। शकरकंद में सैचुरेटेड फैट और कोलेस्‍ट्रॉल ना के बराबर होते है, इसलिए यह  वजन को कम करने में भी मददगार होता है और साथ ही में यह कामशक्ति को भी बढ़ाने में मददगार होता है।

इसे भी पढ़ें: फ्लू सीजन से पहले क्यों जरूरी है फ्लू वैक्सीन? पढ़ें यहां

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी