Summer Diet: गर्मी के मौसम में कैसा होना चाहिए आपका खानपान, जानिए क्या- खाएं और क्याक नहीं

by Naina Chauhan
Summer season
  • क्या है समर डाइट टिप्स
  • गर्मी में क्या न खाएं
  • गर्मी में क्या खाएं

क्या है समर डाइट टिप्स

गर्मियों का मौसम दस्तक दे चुका है या यूं कहें कि गर्मी अपने चरम पर है। भारत के कुछ हिस्सों में गर्मी 35 डिग्री के आस पास पहुंच चुकी है। बल्कि कई जगह पर तो 40 डिग्री पार कर चुकी है। तो ऐसे में अपने शरीर को तो देखना होगा ही और ऐसे मौसम में बॉडी को कूल रखा बहुत जरूरी भी है।

इसे भी पढ़ें: जीनी है जिंदगी तो अपने फेफड़ो के लिए पढ़ लो एक बार इसे

गर्मी से बचने के लिए लोग एयरकंडीशन और कूलर का सहारा लेते हैं पर ये सिर्फ आपको बाहर से ही ठंडा रखते हैं, अंदर से नही। शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए आपको अपनी सही डाइट का चुनाव करना होगा। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे डाइट टिप्स के बारे में, जिसके अंतर्गत आप ये जान पाएंगे कि इस भीषण गर्मी में क्या खाएं और क्या न खाएं।

इसे भी पढ़ें: पेट की चर्बी घटाने लिए करें ये काम

गर्मी में क्या न खाएं-

मौसम बदलने के साथ साथ हमारा खाना भी बदल जाता है। ऐसे में जब मौसन का रुत गर्मी की और बदल जाता है तो हमें अपने खान पान का खास ध्यान देना चाहिए।

  • गर्मी के इस मौसम में फ्राइड फूड (चाट, पकौड़े और तले-भुने खाद्य पदार्थ) जंक फूड (चिप्स, बर्गर, पिज्जा, नूडल्स और मीठा पेय) से दूर रहना चाहिए। ऐसे फूड आपकी स्किन को ऑयली, अपच, फूड प्वाइजनिंग और असहज महसूस करा सकते हैं।
  • गर्मी में रेड मीट शरीर के लिए हानिकारक हो सकता हैं। क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और गर्मी के मौसम में शरीर में मांस की उच्च मात्रा प्रोटीन को पचाना बहुत मुश्किल होता है। सी फूड भी इस मौसम में अवाइड करना चाहिए क्योंकि इनमें भी अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है, जिसे शरीर के लिए पचा पाना मुश्किल होता है, जिससे फूड प्वाइजनिंग की संभावना अधिक बढ़ जाती है। 
  • ठंडा दूध आपको क्षणिक आराम तो दे सकता है, लेकिन शायद आपको ये बात मालूम नहीं होगा कि यह आपकी बॉडी को गर्म करता है।
  • आइसक्रीम भी आपकी बॉडी को गर्म रखती है। इन डेयरी उत्पादों की गर्मी से पेट को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
  • गर्मी के मौसम में हर किसी को फलों का राजा आम का इंतजार होता हैं। लेकिन इसका अत्यधिक सेवन हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं होता। एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 2 आम हमारे लिए काफी है। अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो यह आपके लिए दस्त की समस्या पैदा कर सकता है। आम बहुत ही गर्म होता है, ऐसे में इसके ज्यादा सेवन से त्वचा पर दाने निकल सकते हैं।
  • गर्मी के मौसम में मसालों से दूर रहें। अधिक तेज मसाले गर्मी में आपकी पाचन क्रिया को खराब कर सकता है। ऐसे में आपके शरीर को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे को ब्राइट रखने के लिए, घर पर ही बनाएं चावल से क्रीम

  • गेंहू शरीर में अंदर से गर्मी पैदा कर सकता है। गेंहू की रोटी, पराठे और ब्राउन ब्रेड को भी गर्मी में अवाइड करना चाहिए। या फिर आप इसकी मात्रा को कम कर सकते हैं।
  • गर्म मीठा पेय, जैसे कि चाय और कॉफी को जरूर अवाइड करना चाहिए। इसे आप दिनभर में 2 कप से ज्यादा न लें।
  • ठंडा मीठा पेय, जैसे- बीयर, वाइन, कोल्ड कॉफी, एनर्जी ड्रिंक, डिब्बाबंद फ्रूट जूस और सोडा में उच्च मात्रा में शुगर होता है। जोकि गर्मी के दिनों में हमारे लिए अनुकूल नहीं है।
  • कहा जाता है कि ड्राई फ्रूट्स शरीर के लिए अच्छे होते हैं, हालांकि इनमें गर्मी भारी मात्रा में होती है। अगर आप इनका सेवन कर रहे हैं तो इसकी मात्रा कम कर सकते हैं।

गर्मी में क्या खाएं –

हमने ये तो जान लिया कि गर्मी के मौसम में हमें क्या नहीं खाना चाहिए पर ये जानना भी जरूरी है कि इस मौसम में हम क्या खाएं जो हमारे स्वास्थ के लिए पायदेमंद हो।

  • कॉर्न यानी मकई इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट होता है जैसे- ल्यूटेन और जैक्सेन। गर्मियों में इसका सेवन करने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है और साथ ही आपके शरीर की उर्जा बनी रहेगी।
  • टमाटर में कैरोटेनॉएड होता है जो हमारे शरीर को प्राकृतिक रूप से गर्मी और सनबर्न से बचाता है।
  • तरबूज में कई तरह के विटामिन होते हैं। यह शरीर को कूल रखता है। गर्मी के दिनों में इनका सेवन जरूर करना चाहिए।
  • दही और छाछ का सेवन शरीर को अंदर से कूल रखता हैं। यह पूरे शरीर को गर्मी से बचाता है और साथ ही गर्मी में पाचन क्रिया को दुरूस्त कर तरोताजा रखता है।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए क्यों जरूरी है टीकाकरण ?

कुल मिलाकर आप गर्मी में हेल्दी चीजों का सेवन कीजिए, यह आपको स्वस्थ्य और सेहतमंद रखेंगे।