स्मोकिंग करने वाली महिलाओं में बढ़ता इन चीजों का खतरा

by Mahima

इस बात में कोई दोहराये नहीं है की महिलाओं की शारीरिक संरचना पुरुषों से काफी अलग होती है। इसके अलावा महिलाओं के अंगों पर बुरी चीजों का प्रभाव पुरुषों की जुलना में ज्यादा जल्दी पड़ता है। सिगरेट पीना वैसे तो महिला और पुरुष दोनों के लिए हानिकार है लेकिन इसके प्रभाव में महिलाएं जल्दी आती हैं। स्मोकिंग से सिर्फ फेफड़ो की बीमारी ही नहीं बल्कि कई अन्य बड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। आज हम सिगरेट से महिलाओं को होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं। तो आइए जानते हैं महिलाओं के लिए क्यों नुकसानदायक होता है ज्यादा सिगरेट पीना।

इसे भी पढ़ें: पैनिक अटैक आने पर करें ये काम, नहीं होगा सेहत को नुकसान

जल्दी आता है बुढ़ापा

महिलाओं की स्किन पुरुषों की तुलना में अधिक नाजुक और सेंसटिव होती है। इसलिए महिलाओं की स्किन जल्दी प्रभावित भी होती है। जो महिलाएं रोजाना सिगरेट पीती हैं उन्हें बुढ़ापा आने और स्किन में झुर्रियां पड़ने की संभावना भी बढ़ जाती है। क्योंकि सिगरेट पीने से स्किन में रक्त प्रवाह कम हो जाता है और स्किन को ऑक्सीजन, पोषक तत्व नहीं मिल पाते जिसके कारण चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती है।

इसे भी पढ़ें: इन घरेलु उपायों से पल भर में भगाएं माइग्रेन का दर्द

हड्डियां होती हैं कमजोर

अमेरिकन केमिकल सोसाइटी ने दावा किया है कि सिगरेट पीने वालों की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। सोसाइटी ने अपने अध्ययन में पाया कि सिगरेट पीने से शरीर में दो प्रोटीनों का निर्माण ज्यादा होने लगता है जिससे अस्थि ऊतकों को हटाने वाली अस्थि कोशिकाओं ‘ओस्टेओक्लास्टस’ के निर्माण में वृद्धि हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: माइग्रेन के कारण और इसके लक्षण

बच्चा बन सकता है ओबेसिटी का शिकार

यामानाशी विश्वविद्यालय में स्कूल आफ मेडीसिन के प्राध्यापक जेंतारो यामागाता ने एक रिपोर्ट में कहा कि यदि मां, गर्भधारण के शुरुआती दिनों में भी धूम्रपान करती है तो उसका असर आगे जाकर बच्चे के मोटापे के रूप में सामने आ सकता है। हालांकि शोधकर्ता अभी तक धूम्रपान और मोटापे के बीच संबंध का पता लगाने में असफल रहे हैं पर उन्होंने इस बात से भी इंकार नहीं किया है, कि मां यदि सिगरेट पीती है तो इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि बच्चे को गर्भ में उचित पोषण न मिल पाता हो।