शादी के 11 नियम जिनका पालन करना है जरुरी

by Darshana Bhawsar
marriage rules

शादी एक ऐसा रिश्ता है जिसमें पति और पत्नी को पूरी समझदारी और एक दूसरे को मान-सम्मान, प्यार देकर पूरी उम्र साथ में चलना होता है। हर परेशानी का साथ में सामना करना होता है। लेकिन ये सब सुनने में जितना अच्छा और आसान लगता है उतना आसान होता नहीं है। कभी -कभी इस रिश्ते में भी खटास आ जाती है लेकिन इस रिश्ते की डोर हमेशा पति और पत्नी के हाथ होती है न कि किसी तीसरे के हाथ। इसलिए अगर गलती आप करेंगे तो भुगतान भी आपको करना पड़ेगा। हर रिश्ते को हंसी ख़ुशी के साथ जिया जा सकता है। चाहे रिश्ता कितना भी बुरा हो और अगर रिश्ता अच्छा है तो बस उसे थोड़ा सम्हालने की जरुरत होती है। इन रिश्तों को सम्हालने के लिए ही शादी के 11 नियम जिनका पालन करना जरुरी है। तो अब हम जानेंगे आखिर वो शादी के 11 नियम हैं क्या।

इसे भी पढ़ें: कितना प्रोटीन, वसा तथा कैलोरी होना चाहिये एक लीटर दूध में ?

शादी के 11 नियम जिनका पालन करना जरुरी है:

इसे भी पढ़ें: 12 योग आसन जो आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं

  1. मान-सम्मान और प्यार:

marriage

हर रिश्ते के लिए ये सभी बातें जरुरी हैं। और शादी के 11 नियम जिनका पालन करना जरुरी है उनमें से एक यह नियम है जो सबसे ऊपर है। इस नियम का पालन बहुत ही जरुरी है। यहाँ मान-सम्मान आपको अपने पार्टनर के घर वालों को ही देना है। और अपने पार्टनर को हमेशा समझने का प्रयास करना है। शुरुआत में ऐसा करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है लेकिन जब एक-दूसरे को जानने समझने लगते हैं तो अपने पार्टनर की आदतें समझ आने लगती हैं। तो आपको हमेशा मान सम्मान और प्यार के साथ ही इस रिश्ते को सम्हालना है न कि क्रोध और नफरत से।

योग एंड लाइफस्टाइल को जोडें और पाएँ स्वस्थ जीवन

  1. आपसी समझदारी:

marriage

शादी के बाद जीवन में कई प्रकार के परिवर्तन आते हैं। कभी-कभी बहुत सी ऐसी परेशानियाँ आती हैं जिनका मिल जुलकर ही सामना करना पढता है। और आपसी समझदारी के साथ कई परेशानियाँ सुलझानी होती हैं और उनका हल ढूंढना होता है। शादी के बाद भी घर को चलाने के लिए आपसी समझदारी बहुत जरुरी है।

इसे भी पढ़ें: हृदय रोगों के लिए योग है वरदान

  1. रोमांस के लिए टाइम:

romance

रोमान्स और सम्भोग भी शादीशुदा जीवन का ही एक हिस्सा है और ख़ुशी पाने का भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये शरीर की जरुरत भी है। शादी के बाद रोमांस का समय कम मिल पाता है क्योंकि बहुत सारी जिम्मेदारियाँ शादी के बाद निभाना होती है। फिर भी रोमांस और सम्भोग के लिए समय निकलना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे तनाव से मुक्ति भी मिलती है। और अपने लिए समय निकालना कोई गलत बात नहीं है। शादी के 11 नियम जिनका पालन करना जरुरी है जिनमें यह भी एक नियम की तरह ही है कि इसके लिए आप समय निकालें।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए अपनाएँ सूप

  1. कई बातों को नज़रअंदाज करना:

 

शादी के 11 नियम जिनका पालन करना जरुरी है उनमें से यह नियम भी बहुत अहम् है। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि कोई घर में आपसे कुछ बोल रहा है और आपको उसकी बात अच्छी नहीं लगी और आपने उसके विपरीत कोई प्रतिक्रिया दी और कई बार ऐसे छोटी-छोटी बातें बड़ी -बड़ी हो जाती हैं। तो आप कई बार बातों को नज़र अंदाज करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप कई प्रकार की परेशानियों और कई प्रकार के लड़ाई झड़गों से बच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 10 दिन में वजन कम करने का असान तरीका

  1. घूमने के लिए समय निकाले:

couple

शादी के बाद कई जिम्मेदारियाँ आ जाती है उसके बाद खुद के लिए बहुत कम समय निकाल पाते हैं। और इसी कारण यह जरुरी हो जाता है कि समय निकाल कर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने के लिए जायें। शादी के 11 नियम जिनका पालन करना जरुरी है उनमें से यह भी एक नियम ही है जिससे कि आपके जीवन में खुशियाँ आएँगी और आप तनाव से भी मुक्त रह पाएंगे। आप कभी-कभी डिनर पर भी अपने पार्टनर के साथ बाहर जा सकते हैं यह भी एक अच्छा उपाय है।

इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद मां और शिशु के लिए लाभकारी खाद्य पदार्थ

  1. छोटी-छोटी खुशियाँ:

couple

जब आपकी शादी होती है तब आप अकेले नहीं रहते आपके साथ आपका पार्टनर भी होता है फिर आपको अपने लिए ही नहीं उसके लिए भी सोचना होता है। इसलिए कोशिश करें कि आप अपने पार्टनर को छोटी-छोटी खुशियाँ दे पाएं जिससे कि आपका रिश्ता मजबूत बना रहे। आप अपने पार्टनर को कभी-कभी कुछ तोहफे भी दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: स्तनपान के दौरान ब्रेस्ट कम्प्रेशन के लाभ

  1. तालमेल:

couple

शादी के बाद आपसी तालमेल बैठाना कभी-कभी बहुत मुश्किल है और इसलिए शादी के 11 नियम जिनका पालन करना जरुरी है जिनमें से यह नियम बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन आपकी जिम्मेदारी होती है कि आप अपने पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलें। तभी शादी जैसे महत्वपूर्ण रिश्ते लम्बे समय तक टिक पाते हैं। सामंजस्य और समंव्यय दोनों को ही बना कर चलें।

इसे भी पढ़ें: इन घरेलु उपायों से करें अपने शिशु की सर्दी जुकाम से सुरक्षा

  1. शक को रखें दूर:

couple

शादी के पहले और शादी के बाद कई चीज़ें बदलती हैं इसलिए यहाँ आपको अपने साथी पर पूर्ण विश्वास रखना होता है। अपने साथी पर विश्वास रखें। वैसे भी शक जैसे शब्द किसी रिश्ते में होने नहीं चाहिए लेकिन अगर ऐसा है तो आपको सच्चाई का पता करना चाहिए और इसके बारे में अपने पार्टनर से भी पूछना चाहिए। ऐसे ही कोई भी रिश्ता टिक पाता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के बाद फिट रहने के लिए सही टिप्स

  1. साथ फेरों का मतलब:

भारतीय सभ्यता में सात फेरों का बहुत महत्व होता है और आपको इन साथ फेरों का मतलब पता होना चाहिए। और हर फेरे के साथ आपने अपने साथी के साथ जो वादा किया है उस वादे को निभाने की कोशिश करें। तभी आप अपनी शादी को समझ कर अपने रिश्ते के प्रति अपने कर्त्तव्य निभा पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: इन लक्षणों के कारण आप हो सकते हैं मोतियाबिंद के शिकार

  1. सरप्राइज़:

couple

वैसे तो शादी के बाद सरप्राइज़ की उम्मीदें काफी कम हो जाती है। शादी के शुरू के कुछ साल तो सरप्राइज़ मिलते हैं लेकिन बाद में सरप्राइज़ मिलना बंद हो जाते हैं। तो ऐसा बिल्कुल न करें। शादी के 11 नियम जिनका पालन करना जरुरी है उनमें से इस नियम पर भी ध्यान दें और अपने पार्टनर को समय-समय पर सरप्राइज देते रहे।

इसे भी पढ़ें: गर्भवती होने से बचने के आसान तरीके

  1. रोक टोक को रखें परे:

शादी के बाद भी कई ऐसे काम होते हैं जो कभी-कभी आपके पार्टनर को आपसे साथ करना होता है कभी-कभी अकेले करना होते हैं। तो दोनों ही स्थिति में एक दूसरे का साथ दें और रोक टोक न करें। शादी के 11 नियम जिनका पालन करना जरुरी है में से यह नियम भी आपके रिश्ते को मजबूत करने के लिए बहुत ही जरुरी है। इसलिए इसका भी पालन करें।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए क्यों जरूरी है टीकाकरण ?

ये सिर्फ शादी के 11 नियम ही नहीं है बल्कि इनके द्वारा आप अपनी शादीशुदा जिंदगी को सुलझी हुई और खुशियों भरी बना पाएंगे। शादी के बाद जिंदगी में बहुत सारे परिवर्तन आते हैं और ये परिवर्तन आपको स्वीकार करने होते हैं।