थाइरॉइड के लिए योग का सहारा लें

by Darshana Bhawsar
YOGA

आज के समय में मोटापा बहुत बड़ी बीमारी माना गया है लेकिन मोटापे के कई कारण हो सकते हैं। मोटापे की तरह अत्यधिक दुबले होना भी बीमारी का ही संकेत होता है। कभी-कभी मोटा या पतला होना वंशानुगत होता है और कभी-कभी ये बिमारियों के संकेत होते या कम खाने या अत्यधिक खाने के कारण ऐसा होता है। बहुत से कारण होते हैं। ऐसे ही अत्यधिक मोटा होना या अत्यधिक दुबले होना थाइरॉइड के संकेत होते हैं। थाइरॉइड एक ऐसी बीमारी होती है जिसमें या तो व्यक्ति बहुत मोटा होने लगता है या बहुत दुबला होने लगता है। थाइरॉइड के लिए योग को सबसे उत्तम उपाय माना गया है। वैसे भी योग एक्सरसाइज हर बीमारी के लिए और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत उत्तम है।

इसे भी पढ़ें: कारण जिनसे मैडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए

थाइरॉइड के संकेत:

1.अत्यधिक दुबले होना या अत्यधिक मोटे होना (बजन बढ़ना या अचानक बजन कम होना)।

2. बार –बार भूख लगना या भूख नहीं लगना।

3. अत्यधिक थकान होना।

4. कमजोरी महसूस होना।

5. चक्कर आना इत्यादि।

YOGA

अगर इस प्रकार के संकेत दिखाई दें इसका मतलब है कि आपको थाइरॉइड हो सकता है इसके लिए जाँच जरुर कराएं। थाइरॉइड के दो प्रकार होते हैं: हाइपो थाइरॉइड, हाइपर थाइरॉइड।

थाइरॉइड के लिए योग:

थाइरॉइड के लिए योग को सबसे उत्तम उपाय माना गया है और अगर आप थाइरॉइड के लिए योग का सहारा लेते हैं तो इसके साथ आपको कई बिमारियों से निजात मिलेगा।

1.सर्वांगासन

2. विपरीतकर्णी

3. जनु शीर्षासन

4. मत्स्यासन

5. हलासन

6. मर्जरीआसान

7. तेज़ गति से सूर्य नमस्कार

ये सभी योग थाइरॉइड ग्रंथि पर कार्य करते हैं और इससे बहुत ही जल्दी थाइरॉइड को नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें से सबसे सरल और उम्दा योग है सूर्य नमस्कार। इसके और भी कई फायदे हैं जैसे: इससे सूर्य के समान तेज़ आता है और एकाग्रता बढती है। थाइरॉइड के लिए योग में इन योग एक्सरसाइज के सा- साथ प्राणायाम जैसे कपाल भाती, भस्त्रिका , नाड़ी शोधन और उज्जयी श्वास को भी करना चाहिए। इन सभी अभ्यास से कुछ ही दिनों में आपको थाइरॉइड में अंतर दिखाई देने लगेगा और धीरे-धीरे थाइरॉइड से मुक्ति मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: कितना प्रोटीन, वसा तथा कैलोरी होना चाहिये एक लीटर दूध में ?