नियमित रूप से सेब के सेवन से घटायें अपना वजन

by Mahima

आपने अक्सर अपने डॉक्टर को कहते सुना होगा की “एन एपल ए डे”, कीप्स द डॉक्टर अवे” अर्थात् एक सेब रोज खाओ और डॉक्टर से दूर रहो। सेब में बहुत से पौष्टिक तत्व पाए जाते है। नियमित रूप से रोज एक सेब का सेवन आपको बहुत से बिमारियों से दूर रख सकता है। सेब में कैलोरी, वसा और सोडियम की मात्रा कम मात्रा में पाई जाती ह जो की वजन कम करने में काफी मददगार होती है। सेब मे भरपूर मात्रा में विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट, खनिज और फाइबर पाये जाते हैं।  अतः इसका नियमित सेवन वजन घटाने में  महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। अतः वजन कम करने के लिए यदि आप डाइटिंग कर रहे है तो अपने डाइटिंग चार्ट में सेब को शामिल करना न भूलें।

इसे भी पढ़ें: इन जादुई तरीकों से घटाएं अपना वजन

आइये जानते है कैसे सेब का सेवन आपके वजन को कम करने में सहायक है

  • सेब में मौजूद फाइबर मोटापा कम करने में बहुत ही लाभकारी होता है इसके नियमित रूप से सेवन करने पर पाचन क्रिया सही से काम करती है क्योकि सेव में पाए जाने वाला Malic Acid डाइजेशन में लाभकारी होता है। सेब को छिलके सहित खाने से पाचन क्रिया और अच्छी तरह से होती है।
  • सेब में पाए जाने वाले उच्च फाइबर अनेक  बीमारियों के विकास को रोकने में मददगार होते है साथ ही यह रक्त में बढ़ने वाले खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को रोकते हैं।
  • सोडियम की मात्रा इसमें कम होने से इसके सेवन से शरीर से अतिरिक्त पानी बाहर निकल जाता है जिससे शरीर में पानी का प्रतिधारण सही बना रहता है और आपका वजन भी सही बना रहता है।
  • एक अध्ययन के अनुसार यदि आप खाना खाने से पहले सेब खाते है तो आप खाना कम खायेंगे, क्योकि उचित मात्रा में फाइबर्स होने के कारण आपका पेट काफी समय तक भरा भरा लगता है।
  • शोधकर्ताओं का मानना है कि सेब में कुछ प्राकृतिक यौगिक वजन घटाने को बढ़ावा देते हैं।
  • सेब में उचित मात्रा में पानी पाए जाने से यह आपको अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखता है, और आपकी बेहवजह लगने वाली भूख को और खाने की इच्छा को कम करता है।

इसे भी पढ़ें: वजन कम करने का आसान उपाय सौफ का सेवन

रिपोर्ट: डॉ. हिमानी