पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर होने के कारण

by Mahima
Prostate-Cancer

पुरुषों में बहुत सी ऐसी बीमारियां होती है जिनके लक्षण सामान्य रूप से नहीं दिखते हैं और सामान्य चेकअप के दौरान भी इनके बारे में नहीं पता चल पाता है, परन्तु कभी कभी यह इस हद तक खतरनाक हो जाती की समय पर इनका पता न लगने के कारण यह बहुत ही खतरनाक रूप धारण कर लेती हैं। यदि सही समय पर इनका इलाज न किया जाए तो ये जानलेवा भी साबित हो सकती हैं। इन बिमारियों में प्रोस्टेट कैंसर का नाम भी शामिल है। प्रोस्टेट कैंसर के लक्षणों का पता अगर शुरुआत में ही चल जाए तो इसके इलाज में आसानी होती है।

इसे भी पढ़ें: खाद्य पदार्थ जो कैंसर को बढ़ने से रोकने में सहायक

प्रोस्टेट क्या है?

प्रोस्टेट ग्रंथि केवल पुरूषो में पाई जाती है जो उनके प्रजनन प्रणाली का एक हिस्सा है। प्रोस्टेट एक ग्रंथि है जो कि पेशाब की नली के ऊपरी भाग के चारों तरफ होती है। यह ग्रंथि अखरोट के आकार जैसी होती है जिसका काम वीर्य में मौजूद द्रव पदार्थ का निर्माण करना है।

इसे भी पढ़ें: सर्वाइकल कैंसर और इसके प्रमुख कारण

प्रोस्टेट कैंसर क्या है?

प्रोस्टेट कैंसर प्रोस्टेट की कोशिकाओं में बनने वाला एक प्रकार का कैंसर है। प्रोस्टेट कैंसर आमतौर पर बहुत ही धीमी गति से बढ़ता है। ज्यादातर रोगियों में तब तक लक्षण नही दिखाई देते जब तक कि कैसर उन्नत अवस्था में नही पहुँचता। प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों में से कई मरीजों को तो ज्ञात ही नहीं होता कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर हैं। लेकिन एक बार प्रोस्टेट कैंसर विकसित हो जाता है और बाहर की तरफ फैलने लगता है तो यह खतरनाक हो जाता है।
पुरुषों को प्रॉस्टेट कैंसर होने का ख़तरा बहुत ज़्यादा होता है और यह लगभग 15 फ़ीसदी पुरुषों को प्रभावित करता है। प्रॉस्टेट (पुरुष मूत्राशय के पास स्थित ग्रन्थि) से शुरू होनेवाला यह कैंसर शरीर के दूसरे भागों में भी फैल सकता है। यह आमतौर पर 50 वर्ष से अधिक आयुवाले पुरुषों को होता है।

इसे भी पढ़ें: अब इस तरह संभव होगा कैंसर का इलाज

प्रोस्टेट कैंसर के कारण:

  • उम्र बढ़ने के साथ प्रोस्टेट कैंसर के होने का खतरा हो सकता है।
  • अधिक धूम्रपान करना प्रोस्टेट कैंसर के होने को बढ़ावा दे सकता है।
  • शरीर में बहुत अधिक मोटापा बढ़ने से भी यह हो सकता है।
  • सेक्स के दौरान फैला वायरस इस कैंसर को जन्म दे सकता है।
  • शारीरिक शिथिलता यानी की व्यायाम न करना भी प्रोस्टेट कैंसर का कारण हो सकता है।
  • असुरक्षित तरीके पुरूषों की नसबंदी भी प्रोस्टेट कैंसर का कारण हो सकता है।
  • यदि परिवार में किसी को पहले प्रोस्टेट कैंसर हुआ है तो इस कैंसर के होने का खतरा बढ़ा सकताहै।
  • बहुत अधिक वसायुक्त मांस खाने से भी प्रोस्टेट कैंसर हो सकता है।
  • जिन पुरूषों की प्रजनन क्षमता कम होती है उनमें भी प्रोस्टेट कैंसर हो सकता है।
  • लिंग गुणसूत्रों में गडबडी भी प्रोस्टेट कैंसर का कारण बन सकती है।

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी