एनीमिया की बीमारी से बचने के लिए क्या करें, पढ़ें यहां

by Mahima

एनीमिया क्या होता है? इसके लक्षण क्या है। हर किसी के मन में सबसे पहले यही सवाल आता है। आज हम आपको बताएंगे की एनीमिया होता क्या है। दरअसल एनीमिया शरीर में फोलिक एसिड, आयरन व विटामिन-बी 12 की कमी से होता है।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज होने के क्या है कारण, पढ़ें यहां

एनीमिया जिस किसी को भी होता है उसके शरीर में से रेड ब्लड सेल्स का लेवेल सामान्य से कम हो जाता है। जिसके कारण आपके शरीर में खून की कमी आ जाती है। इससे हमारे शरीर में हमेशा थकान रहती है, कोई भी काम करने में काफी परेशानियां आती हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्लड प्रेशर को पहचाने और खुद को रखें स्वस्थ

क्या करें

  • अगर आपको एनीमिया की शिकायत है तो आप ज्यादा से ज्यादा आयरन युक्त आहार लें। इससे खून की कमी जल्दी पूरी हो जाएगी
  • नियमित रूप से संतरे का जूस पीएं
  • नाश्ते में अंडे और टोस्ट को शामिल करें
  • ड्राई फूट्स आयरन से भरपूर एक हेल्दी स्नैक्स है तो इसे भी खा सकते हैं
  • शरीर को नई रक्त कोशिकाओं को बनाने के लिए फोलेट की जरूरत पड़ती है, यह फोलेट हमें हरी सब्जियां, बिना पॉलिश की हुई चावल, साबुत अनाज और नट्स से मिलती है
  • लोहे के बर्तन में बनाई गई हरी सब्जियों में ज्यादा आयरन होता है जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है