मूली खाने से होते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

by Mahima
radish

मूली खाने से होने वाले स्वास्थ्य संबधित अनेकों लाभ प्राचीन काल से ही जाने जाते रहे हैं। पाचन सम्बंधित बिमारियों को दूर करने के लिए मूली का सेवन रामवाण इलाज माना जाता है। मूली में कई पोषक तत्व प्रोटीन, कैल्शियम, आयोडीन और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं।इसमें पाया जाने वाला विटामिन C रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार होता है।

इसे भी पढ़ें: इन ड्रिंक्स के सेवन से मूड होगा पल भर में दुरुस्त

आइये जानते है मूली खाने से होने वाले लाभों के बारें में :

  • मूली के रस में थोड़ा नमक और नीबू डाल कर नियमित रूप में पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • मूली के टूकड़ों पर सिरका डालकर उनको धूप में रखें, जब यह टुकड़े बादामी रंग के हो जाएं तब इनका सेवन करने से भूख बढ़ती है।
  • मूली के रस में नमक मिलाकर पीने से पेट का भारीपन और मूत्ररोग दूर होता है।
  • मूली में फॉलिक एसिड, विटामिन सी और एंथोकाइनिन की भरमार होती है। ये तत्‍व शरीर को कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं।
  • मूली के रस से दिन में 2-3 बार कुल्ले करने से पायरिया में लाभ होता है।
  • मूली खाने से शरीर की विषैली गैस (कार्बन डाई ऑक्साइड) बाहर निकलती है तथा ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है।
  • थकान मिटाने और अच्छी नींद लाने में भी मूली  बहुत अधिक सहायक होती है।
  • मूली में पर्याप्त मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इसमें मौजूद तत्व इंसुलिन को नियंत्रित करने का काम करते हैं। अतः इसका सेवन मधुमेह पीड़ितों के लिए अच्छा होता है।
  • मूली किडनी के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से शरीर से विषैले तत्व बहार निकलते हैं। अतः इसको नेचुरल क्लींजर भी कहा  जाता है।
  • मूली के सेवन से बाल झड़ने की समस्या दूर होती है।
  • मूली के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
  • पेट के की़ड़ों को नष्ट करने में भी कच्ची मूली फायदेमंद साबित होती है।
  • मूली में भरपूर कैल्शियम होने से यह हड्डियों को भी मजबूत रखती है।

इसे भी पढ़ें: सुबह के नास्ते में स्प्राउट्स को शामिल करने से क्या है फायदे

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी