वजन कम करने के लिए अपनाएं पॉवर योग

by Darshana Bhawsar
yoga

योग वरदान के स्वरुप मानव जीवन में स्थित है और योग के सकारात्मक परिणामों को नाकारा नहीं जा सकता। आज देश विदेश में योग को बहुत अधिक महत्व दिया जा रहा है। बात हो रोगों से मुक्ति की या फिर मोटापा दूर भागने की हर कोई एक ही चीज़ अपनाने के लिए कहता है योग। योग से मोटापा कम करना भी मुमकिन है और साथ-साथ निरोगी रहना भी। वजन कम करने के लिए आज कल पॉवर योग को बहुत सराहना मिल रही है। तो आज हम जानेंगे कि आखिर पॉवर योग क्या है।

इसे भी पढ़ें: जाने डबल चीन और मुँह पर फैट आने का कारण और उसके उपाय

  • पॉवर योग:

yoga

यह एक विशेष योग है जिसे सूर्य नमस्कार की 12 अवस्थाओं और कुछ अन्य आसनों को आपस में मिलाकर बनाया गया है। पॉवर योग को अपनाकर कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने अपना जीरो फिगर बनाया है। वजन घटाने के लिए अधिकतर लोग पॉवर योग को अपनाते हैं। यह योग सिर्फ 45 मिनिट ही किया जाता है और हफ्ते में सिर्फ 3 दिन ही किया जाता है। और यह विशेषतः सुबह के समय ही किया जाता है। इससे बहुत ही कम समय में वजन कम किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए क्यों जरूरी है टीकाकरण ?

  • पॉवर योग का इतिहास:

yoga

पॉवर योग की खोज 1990 के मध्य में की गयी थी। पॉवर योग मुख्यतः अष्टांग योग पर निर्भर करता है। लेकिन यह साधारण योग से बहुत अलग हैं इसकी स्टाइल एथलेटिक स्टाइल है। पॉवर योग में सांसों की गति और अध्यात्म पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता इसमें ज्यादा ध्यान शक्ति और लचीलेपन पर केंद्रित किया जाता है। इसमें मुद्राओं की श्रेणी निर्धारित नहीं होती और इसलिए टीचर और इंस्ट्रक्टर की इसमें जरुरत होती है।

पॉवर योग में हर व्यक्ति के शरीर के आकार के हिसाब से ही योग करवाया जाता है। वैसे चार तरह के शरीर के आकार होते हैं जैसे नार्मल शेप, एप्पल शेप, पियर शेप एवं ट्यूब शेप। ट्यूब शेप को ही जीरो फिगर कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें: स्तनपान के दौरान ब्रेस्ट कम्प्रेशन के लाभ

  • पॉवर योग के फायदे:

yoga

पॉवर योग के कई फायदे हैं और इनका असर बहुत ही जल्दी देखने को मिलता है। जबकि योग के परिणाम थोड़े ज्यादा समय में देखने के लिए मिलते हैं। पॉवर योग के फायदे इस प्रकार हैं जैसे:

इसे भी पढ़ें: इन घरेलु उपायों से करें अपने शिशु की सर्दी जुकाम से सुरक्षा

  • मोटापा कम करना:

yoga

मसल्स बनाने से लेकर शरीर के फैट को कम करने के लिए पॉवर योग का प्रयोग किया जा सकता है। योगा में आसान और सांस की प्रक्रिया पर अत्यधिक जोर दिया जाता है वहीं पॉवर योग एक वर्कआउट है। सबसे बड़ी बात की पॉवर योग हफ्ते में सिर्फ 3 दिन ही किया जाता है और इतने में ही कैलोरी बहुत जल्दी कम होती है और इसी की वजह से मोटापा भी जल्दी कम होता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के बाद फिट रहने के लिए सही टिप्स

  • तनाव से रखे दूर:

yoga

पॉवर योग तनाव से मुक्ति दिलाने में सहायक होता है। आज कल के समय में कोई घर से परेशान है तो कोई ऑफिस से और कुछ लोग तो दोनों ही जगह से परेशान है। तो इस तरह के तनाव से मुक्ति के लिए भी पॉवर योग बहुत असरकारी होता है। यह योग 16 से 30 वर्ष के लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं को पॉवर योग नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: इन लक्षणों के कारण आप हो सकते हैं मोतियाबिंद के शिकार

  • रोगों से मुक्ति:

yoga

पॉवर योग के द्वारा भी कई रोगों से मुक्ति मिलती है जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, त्वचा रोग इत्यादि। पॉवर योग से मोटापा नष्ट होता है और मोटापा कई बिमारियों की जड़ है जैसे ह्रदय रोग। तो मोटापा कम करने के साथ-साथ पॉवर योग से कई रोग भी नष्ट हो जाते हैं। पॉवर योग एक बहुत बड़ा वरदान है जिसे नाकारा नहीं जा सकता।

इसे भी पढ़ें:डिलीवरी के बाद खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ

  • पॉवर योग के नाम:

पॉवर योग में आसान के कोई नाम नहीं हैं कई आसनों को मिलकर एक आसान बनाया जाता है जैसे सूर्य नमस्कार की कुछ अवस्थाओं के साथ कोई अन्य योग को जोड़ कर एक नया आसन बनाना। इसलिए पॉवर योग में उपयोग होने वाले आसनों को कोई नाम नहीं दिया गया है। लेकिन इनके फायदे चमत्कारिक हैं।

इसे भी पढ़ें: सही तरीके से रख कर कैसे बचाएं खाद्य पदार्थों को गर्मी में बेकार होने से

पॉवर योग सिर्फ मोटापे के लिए ही नहीं कई बिमारियों को दूर भगाने के लिए भी फायदेमंद है। और पॉवर योग से दिमाग शांत होता है सबसे बड़ी बात पॉवर योग को रोज नहीं करना होता। लेकिन पॉवर योग करने के लिए आपको इंस्ट्रक्टर की आवश्यकता जरूर होती है ताकि आप सही दिशा और सही तरीके से पॉवर योग कर सकें।