ऐसे बने परफेक्ट कपल और बनायें जीवन रोमांटिक

by Darshana Bhawsar
relationship

हर कोई लव बर्ड्स यही चाहते हैं कि वे हमेशा परफेक्ट कपल दिखें लेकिन कई बार ऐसा नहीं हो पाता। जिसके कारण कपल के बीच में कई बातों को लेकर मनमुटाव हो जाता है। और इसकी वजह से रिश्ते में भी कभी-कभी खटास आ जाती है। हर किसी की अपने पार्टनर के साथ कुछ अलग उम्मदें जुडी होती हैं। कोई चाहता है उसका/उसकी पररनर सुन्दर हो, तो कोई चाहता है वो समझदार हो। लेकिन ऐसा होता नहीं है कि जो हम सोचें वैसा हो कभी-कभी समय और जरुरत के अनुसार हमें खुद को बदलना होता है। प्यार का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही होता है थोड़ा नाजुक, थोड़ा खट्टा, थोड़ा मीठा। लेकिन इसमें जरुरत के अनुसार स्वाद भी डालना होता है और रिश्ते की डोर को भी मजबूत करना होता है। और अगर आप परफेक्ट कपल बनना चाहते हैं तो आपको ये बातें जरूर समझना होंगी।

इसे भी पढ़ें: 10 दिन में वजन कम करने का असान तरीका

  • चेंज या परिवर्तन:

चेंज या परिवर्तन

आप अपने पार्टनर में जो परिवर्तन करना चाहते हैं क्या वह परिवर्तन आपके पार्टनर के लिए सही होगा और क्या आपका पार्टनर उस परिवर्तन को अपनाने में समर्थ है। अगर ऐसा है तो आप अपने पार्टनर से बात करें और उन्हें बहुत प्यार से पूछें कि क्या ऐसा हो सकता है? अगर वो इस बात के लिए तैयार हैं तो ठीक है नहीं तो आप उन्हें समझायें। और बतायें कि उस परिवर्तन से आप दोनों परफेक्ट कपल बन सकते हैं। निश्चित ही आपके पार्टनर आपकी बात को समझेंगे।

इसे भी पढ़ें: कद बढाने के लिए 10 आसान योग

  • एक दूसरे को पूरा समय दें:

एक दूसरे को पूरा समय दें

प्यार का रिश्ता अगर मजबूत करना है तो आपको अपने पार्टनर को आपका पूरा समय देना होगा। पूरा समय देने से तात्पर्य है कि आपको अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना होगा। क्योंकि इस दौरान आप दोनों एक दूसरे को समझ पाएंगे और आपको अच्छा भी लगेगा कि आपका पार्टनर आपके साथ खुश है।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए अपनाएँ सूप

  • रूठना मानना:

रूठना मानना

कई बार कुछ ऐसी बातें हो जाती हैं जिनके कारण कई प्रकार के झगडे हो जाते हैं। लेकिन झगड़ों का मतलब ये नहीं है कि आप अपने पार्टनर से बात ही न करो। अगर ऐसी कोई परेशानी है तो अपने पार्टनर को मनाओ और उन्हें कहीं घुमाने के लिए ले जाओ। या उन्हें कुछ स्पेशल फील कराओ। परफेक्ट कपल सिर्फ दिखने में परफेक्ट नहीं होना चाहिए उनके बीच में तालमेल अच्छा होना जरुरी है तभी वे परफेक्ट कपल कहलाते हैं।

इसे भी पढ़ें: हृदय रोगों के लिए योग है वरदान

  • समय-समय पर सम्भोग:

समय समय पर सम्भोग

वैसे तो सम्भोग का समय निर्धारित नहीं किया जा सकता। लेकिन कई बार व्यस्त जीवन के चलते सम्भोग करना मुश्किल हो जाता है। और सम्भोग दांपत्य जीवन का और प्रेम का प्रतीक है। इससे रिश्ते में मजबूती आती है। इसलिए अपने पार्टनर की सहमति से समय-समय पर रोमांस और सम्भोग करें। और बनें परफेक्ट कपल

  • काम में हाथ बंटाना:

काम में हाथ बंटाना

आज के समय में लड़के और लड़कियों को बराबरी का दर्जा दिया जाता है माना जाता है कोई किसी से कम नहीं है। और प्यार के रिश्ते में भी कुछ ऐसा ही है। इस रिश्ते में भी दोनों को एक दूसरे के साथ जरुरत के अनुसार काम में हाथ बंटाना चाहिए। जिससे रिश्ता एक मजबूती पकड़ लें और आप दोनों को परफेक्ट कपल बन जायें।

योग एंड लाइफस्टाइल को जोडें और पाएँ स्वस्थ जीवन

  • एक दूसरे कि खुशियों का ध्यान रखना:

एक दूसरे कि खुशियों का ध्यान रखना

प्यार के रिश्ते में एक दूसरे कीछोटी बड़ी खुशियाँ और परशानियाँ दोनों ही बहुत महत्वपूर्ण होती है। तो आपका आपके पार्टनर के प्रति यह कर्त्तव्य बनता है कि परेशानियों में उनका साथ दें और उन्हें छोटी से बड़ी हर ख़ुशी देने का प्रयास करें। तभी जाकर जीवन में रोमांस बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें: 12 योग आसन जो आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं

ये कुछ ऐसी बातें हैं जो आपके कपल को परफेक्ट कपल बना सकती हैं। हर इंसान के जीवन में प्यार महत्व रखता है। और अगर आपके पास प्यार है तो आपको उसे सम्हालना भी आना चाहिए। रिश्तों को बाँधना भी आना चाहिए। परफेक्ट कपल की बहुत सी परिभाषाएँ हैं लेकिन आपकी नज़रों में इसकी क्या परिभषा है वो सिर्फ आप ही समझ सकते हैं। और आप ही अपने रिश्ते को सम्हाल सकते हैं न कि कोई तीसरा। इसलिए हमेशा अपने रिश्ते को विश्वास और प्यार के साथ जोड़ कर रखें। जीवन कई बार ऐसा समय आता है कि उस समय हर रिश्ता झूठा लगता है लेकिन उस समय भी आपको अपने रिश्ते को सम्हालना आना चाहिए तभी आप परफेक्ट कपल होने का दावा कर सकते हैं।