भिगोकर खाएं किशमिश, होगें ये फायदे

by Mahima
soaked raising

आप किशमिश तो खाते ही होंगे, लेकिन क्या आपने कभी भिगाकर खाया है। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे की किशमिश भिगोकर खाने के कितने लाभ होते हैं। जी हां, अगर आप रोजाना सिर्फ 10 किशमिश के दानों को रात में भिगाकर सुबह खाएं, तो इससे कई तरह के रोगों और बीमारियों से बचाव रहेगा। साथ ही आपकी सेहत भी बेहतर होगी। आइए आपको बताते हैं किशमिश को किस तरह खाना होता है लाभप्रद और क्या हैं इसके फायदे।

इसे भी पढ़ें: फ्लू सीजन से पहले क्यों जरूरी है फ्लू वैक्सीन? पढ़ें यहां

रात में भिगाएं 10 किशमिश

किशमिश खाने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि इसे रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह फूल जाने पर खाएं और किशमिश के पानी को भी पी लें। भीगे हुए किशमिश में आयरन, पोटाशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर भरपूर होता है। इसमें मौजूद शुगर प्राकृतिक होती है इसलिए सामान्यतः इसका कोई नुकसान नहीं होता है मगर डायबिटीज के मरीजों को किशमिश नहीं खानी चाहिए। किशमिश वास्तव में सूखे हुए अंगूर होते हैं। ये कई रंगों में मौजूद होत हैं मसलन गोल्डर, हरा और काला। इसके अलावा आप कई सब्जियों के स्वाद को बेहतर बनाने के लिए भी किशमिश का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बढ़ेगी रोगों से लड़ने की क्षमता

रात में भीगे हुए किशमिश को खाने और इसका पानी पीने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स के कारण इम्यूनिटी बेहतर होती है जिससे बाहरी वायरस और बैक्टीरिया से हमारा शरीर लड़ने में सक्षम होता है और ये बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश नहीं कर पाते हैं।

इसे भी पढ़ें: जुकाम और फ्लू के अंतर को कैसे पहचाने

ब्लड प्रेशर सामान्य करती है किशमिश

रात की भिगाई हुई किशमिश वैसे तो सभी के लिए फायदेमंद हैं मगर इसका लाभ उन लोगों को विशेष मिल सकता है, जो हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन से परेशान हैं। किशमिश शरीर के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है। इसमें मौजूद पोटैशियम तत्व आपको हाइपरटेंशन से बचाता है। इसलिए इससे दिल की बीमारियों से भी बचाव रहता है।