नौवें सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन

by Darshana Bhawsar
Ninth week pregnancy

गर्भवस्था का नौवा सप्ताह गर्भवती और शिशु के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान शिशु के आकार और उसके शरीर के अंगों में कई प्रकार के विकास होते हैं जो हम यहाँ देखेंगे। हम यहाँ जानेंगे नौवें सप्ताह की गर्भवस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन के बारे में। इस दौरान जो परिवर्तन होते हैं वे प्रारंभिक स्तर के परिवर्तन होते हैं जो गर्भवती को महसूस होते हैं एवं जिसकी वजह से गर्भवती कई बार अस्वथ्य महसूस करती हैं लेकिन बाद में इस परिवर्तन की उन्हें आदत हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: जानिए कैसे होता है गर्भावस्था के दूसरे महीने में शिशु का विकास

नौवें सप्ताह की गर्भवस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन:

बच्चे का आकार:

इस हफ्ते शिशु का आकार खरबूजे के आकार का होता है जिसके कारण गर्भवती को सूजन महसूस होती है। इस दौरान महिलाओं को सुस्ती का भी अहसास होता है। यह सब हार्मोंस में बदलाब के कारण होता है। यहाँ पर बच्चे के वजन और आकार विकसित होने के साथ ही साथ गर्भवती का वजन भी बढ़ता है। इस दौरान महिलाएँ कई प्रकार के शारीरिक और मानसिक परिवर्तनों को महसूस करती हैं।

इसे भी पढ़ें: सात सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन

बच्चे के अंग:

इस दौरान बच्चे की आँखें और उसकी पलकें बनना प्रारंभ कर देती हैं। इस दौरान बच्चा तीन ग्राम के लगभग होता है। इस दौरान शिशु की मांसपेशियाँ और अन्य शारीरिक अंग कार्य करना प्रारंभ कर देते हैं। इस दौरान शिशु के जननांग भी विकसित होने लगते हैं। नौवें सप्ताह की गर्भवस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन में ये सभी महत्वपूर्ण परिवर्तन हैं।

इसे भी पढ़ें: छः सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन

इस दौरान गर्भवती को रखना चाहिए अपना विशेष ध्यान:

जैसे कि हमने यहाँ देखा कि नौवें सप्ताह की गर्भवस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन में कुछ विशेष परिवर्तन क्या होंगे। अब हम देखेंगे इस दौरान गर्भवती को किस प्रकार रखना चाहिए अपना ध्यान, जो उनके और उनके शिशु के लिए बहुत अहम है।

इसे भी पढ़ें: पाँच सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन

  1. खाने का रखना होता है विशेष ध्यान कहने में आयरन, केल्शियम की मात्रा पर्याप्त होना बहुत ही जरुरी है। साथ ही साथ समय पर खाना बहुत जरुरी है।
  2. नींद का विशेष ध्यान रखना जरुरी है। पर्याप्त नींद गर्भवस्था में बहुत जरुरी होती है।
  3. साधारण वॉक भी इस दौरान करना चाहिए जिससे नार्मल डिलीवरी की सम्भावना बढ़ जाती है।
  4. जूस, नारियल पानी इस दौरान पीना चाहिए जिससे बच्चे को सभी पौषक तत्व मिलते हैं और शिशु का विकास पर्याप्त रूप से होता है।
  5. भारी सामान नहीं उठाना चाहिए इससे कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें।

नौवें सप्ताह की गर्भवस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन और उससे जुडी हुई कई और बातें भी हमने यहाँ देखी। लेकिन गर्भवती के लिए पूरे नौ महीने ही बहुत अहम् होते हैं जिसमें उन्हें स्वयं का शिशु का बहुत ज्यादा ध्यान रखना होता है। समय समय पर चिकित्सक की मदद भी लेनी होती जिससे बच्चे के विकास का पता चलता है बच्चा स्वथ्य है यह पता चलता है। गर्भवस्था बहुत ही नाजुक समय होता है जिससे दो जीवन जुड़े हुए होते हैं।

इसे भी पढ़ें: जानिए पहले महीने में शिशु कैसे होता है विकसित