बालों का झड़ना और रुसी का समस्या को इस तरह करें दूर

by Mahima
hair mask

बालों का झड़ना हर किसी के लिए सबसे ज्यादा परेशानी का कारण बनता जा रहा है। हर कोई इस समस्या से परेशान है, चाहे वो पुरुष हो या फिर महिला। लेकिन यह सबसे ज्यादा चिंता का विषय होता है पुरूषों के लिए। उनको यह परेशानी काम में बिजी रहने से, या किसी तरह की चिंता करने से होता है। इसी समस्या का हल आज हम आपको बताएंगे।

इसे भी पढ़ें: अपनी रंगत को निखारें इन आसान घरेलू उपायों से

बालों के लिए बनवाएं मास्क

एवोकैडो हेयर मास्क

एवोकैडो मास्क बेजान बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। एवोकैडो में मौजूद प्राकृतिक तेल बेजान बालों के लिए डीप कंडिशनिंग का काम करता है। इस मास्‍क को बनाने के लिए एक एवोकैडो को छीलकर मसल लें। इसमें दो टेबल स्पून ऑलिव ऑयल मिलाकर फेंट लें

इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल और रूखापन दूर करने के लिए लगाएं गाजर का फेसपैक

दही-लेमन मास्क

हेयर के लिए काफी फायदेमंद होता है दही और लेमन का मास्क। मास्क बनाने के लिए एक कप दही में दो चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं और सूखने दें। एक घंटे बाद गुनगुने पानी से सिर धुलकर नारियल का तेल लगाएं। दही और नींबू आपके डैंड्रफ को खत्म करेंगे जबकि शहद से बालों को पोषण और नमी मिलती है।

इसे भी पढ़ें: ऑफिस में शाम तक फ्रेश लुक के लिए इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का करें इस्तेमाल

ओटमील मास्क

ओटमील आपके बालों को जरूरी पोषण देता है और डैंड्रफ को खत्म करता है। इसका मास्क बनाना आसान है। सबसे पहले आधा कप ओटमील, एक चम्मच बादाम का तेल और चार चम्मच गुनगुना दूध लें। इसे अच्छी तरह मिलाएं और सर्कुलर मोशन में स्कैल्प पर लगाएं। इस पेस्ट को बालों में एक घंटे तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से अच्छे से धो लें। ये मास्क हफ्ते में दो बार लगाएं, डैंड्रफ ठीक हो जाएगा।