माइंड एंड बॉडी वर्कआउट से मिलती है स्फूर्ति

by Darshana Bhawsar
माइंड एंड बॉडी

शास्त्रों और वेदों में भी कहा गया है कि माइंड एंड बॉडी वर्कआउट बहुत आवश्यक है इससे स्फूर्ति का संचालन होता है और आलस से मुक्ति मिलती है। माइंड एंड बॉडी वर्कआउट अपने आप में ही एक बहुत बड़ी शक्ति है जिससे रोगों को दूर रखा जा सकता है और फिटनेस को बरक़रार रखा जा सकता है। माइंड एंड बॉडी के लिए न्यूट्रीशन भी उतने ही जरुरी हैं जितना कि वर्कआउट। अगर रोजाना एक घंटे वर्कआउट किया जाये तो एकदम फिट रहा जा सकता है और जरुरी न्यूट्रीशन से शरीर और दिमाग को तंदरुस्त रखा जा सकता है। माइंड एंड बॉडी वर्कआउट के बाद माइंड एंड बॉडी के लिए न्यूट्रीशन के रूप में आप कई चीज़े ले सकते हैं जैसे:

1.जूस:

जूस शरीर में आ रही पानी की कमी को पूरा करता है और शरीर में स्फूर्ति को बनाये रखता है। कोई भी जूस आप वर्कआउट के बाद ले सकते हैं।

2. स्प्राउट:

स्प्राउट शरीर में स्फूर्ति तो बनाते ही है साथ ही न्यूट्रीशन भी प्रदान करते हैं। इससे हड्डियाँ मजबूत होती हैं। इसमें आप चने, मूंगफली और दालों का उपयोग कर सकते हैं और सुबह अंकुरित होने पर इनका सेवन कर सकते हैं। यह शरीर और दिमाग दोनों के लिए ही बहुत फायदेमंद हैं।

3. सूप:

सूप भी बॉडी के लिए बहुत फायदा पहुंचाते हैं। सूप से पाचन क्रिया अच्छी होती है एवं भूख भी सही प्रकार से लगती है। सूप से शरीर में एनर्जी आती है। इसलिए सूप का सेवन करना भी उत्तम है।

4. हरी सब्जियां:

हरी सब्जियां स्वास्थ के लिए बहुत लाभदायक होती है इसलिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। माइंड एंड बॉडी वर्कआउट के बाद अगर हरी सब्जीओं का सूप लिया जाये तो यह माइंड एंड बॉडी के लिए न्यूट्रीशन प्रदान करता है।

फल, दूध, ताज़ी सब्ज्जियाँ ये सभी शरीर और दिमाग के लिए बहुत आवश्यक हैं। इस तरह से शरीर और दिमाग दोनों का साथ में ध्यान रखा जा सकता है और दोनों को स्फूर्ति प्रदान की जा सकती है। दोनों के लिए ही वर्कआउट बहुत जरुरी है इसलिए ज्यादा नहीं तो कम से कम एक घटे का समय शरीर और दिमाग को जरूर देना चाहिए।