इस तरह बनाए अपने पास्ता को और टेस्टी

by Mahima
pasta

पास्ता एक ऐसी डिश है जो पूरे भारत देश मे प्रसिद्ध है। वैसे तो यह एक इटेलियन डिश है पर इसका चलन भारत मे भी कुछ काम नही है। पास्ता बनाना बहुत ही आसान है। इसे बहुत ही तरीको से बनाया जा सकता है। आजकल इंडियन स्टाइल से पास्ता बनता है। हम चाहे तो इसमें कलर्स डाल कर इसको और आकर्षित बना सकते है। जैसा की हम सब जानते है फ़ास्ट फ़ूड आजकल चलन मे है। बच्चे तो बच्चे बड़ो को भी बहुत पसंद आता है। इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। बहुत ही कम समय मे यह तैयार हो जाता है। अगर कोई मेहमान या दोस्त आपके घर मे अचानक आजाए तो बहुत ही कम समय मे ये स्वादिष्ट डिश तैयार कर सकते है और किसी का भी मन लुभा सकते है। नीचे दी गई विधि के अनुसार सभी सामग्री को इकठ्ठा करके ३० मिनट मे टेस्टी पास्ता तैयार हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: एक चुटकी दालचीनी के प्रयोग से पाएं अनेकों लाभ

पास्ता बनने का समय

इस डिश को बनाना बहुत ही आसान है। अगर सभी सामग्री तैयार है तो इसको पकने मे ज्यादा समय नही लगता। पास्ता को बनाने मे ३० मिनट का समय लगता है।

सदस्यो के अनुसार

ऊपर दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह ४-५ लोगो के लिए काफी है। अगर आप चाहे तो इसकी मात्रा लोगो के हिसाब से  बढ़ा सकते है।

इसे भी पढ़ें: खाने के बाद थोड़े से गुड़ के सेवन से पाएं अनेक स्वास्थ्य लाभ

पास्ता रेसिपी

पास्ता एक ऐसी डिश है जो पूरे भारत देश मे प्रसिद्ध है। वैसे तो यह एक इटेलियन डिश है पर इसका चलन भारत मे भी कुछ काम नही है। पास्ता बनाना बहुत ही आसान है। इसे बहुत ही तरीको से बनाया जा सकता है।

सामग्री

  • 500 gm पास्‍ता
  • 1 प्याज़
  • 1 गाजर
  • 1 शिमला मिर्च
  • 1 1/2 टी स्पूनलहसुन पेस्‍ट
  • 3-4 हरी मिर्च
  • 3 स्पूनटमाटर प्यूरी
  • 1 टी स्पूनचिली सॉस
  • 1 टी स्पूनलाल मिर्च
  • 1/2 टी स्पूनअमचूर
  • 2 टी स्पूनकाली मिर्च पाउडर
  • 1 स्पूनजीरा पाउडर
  • 1/2 स्पूनगरम मसाला
  • नमक- स्‍वादअनुसार
  • 2 टी स्पूनतेल
  • 4 कपपानी

ऐसे बनाए

  1. सबसे पहले पास्ता को निकाल ले। अब एक पैन या कढ़ाई मे थोड़ा सा पानी डालकर गैस पर रख दे। जब पानी उबाल जाए तो उसमे पास्ता को ड़ाल दे।
  2. पास्ता के साथ थोड़ा नमक भी डाल दे। कुछ देर ऐसे ही छोर दे ताकि पास्ता अच्छे से पक जाए।
  3. जब पास्ता पक जाए तो उसे किसी चलनी से छान ले। ताकि पानी अलग और पास्ता अलग हो जाए। ऐसा करने के बाद पास्ता को ठंडा होने के लिए कुछ देर रख दे।
  4. अब एक कढ़ाई ले और उसमे थोड़ा सा तेल डाले। अब उसमे जीरा पाउडर, लहसून पेस्ट, हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिलाए। ऐसा करने के बाद अब इसमें कटी हुई शिमला मिर्च, गाजर, और प्याज़ डालकर भूने। जब सभी सब्ज़िया अच्छी तरह भुन जाए तो उसमे हल्का सा नमक डाल ले ताकि सब्ज़िया अच्छे से गल जाए।
  5. इतना करने के बाद उसमे गरम मसाला, लाल मिर्च, अमचूर, काली मिर्च, चिली सॉस डाल दे। अब इसमें १ कप पानी डाल दे। अब सारे मसालो को अच्छे से मिलाए और पकने दे।
  6. जब सारे मसाले अच्छे से पक जाए तो उसमे उबला हुआ पास्ता डाल दे। अच्छी तरह मिलाए जिससे सभी मसाले और पास्ता आपस मे मिल जाए।
  7. अब गैस को हल्का कर दे और सारे मिश्रण को हल्की आंच पर पकने के लिए छोर दे।
  8. कुछ देर ऐसे ही छोड़ने के बाद आपका गरम गरम पास्ता तैयार है।

इसे भी पढ़ें: सुबह के नास्ते में स्प्राउट्स को शामिल करने से क्या है फायदे

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी