लॉक डाउन के समय खुद को कैसे रखें hygiene

by Naina Chauhan
virus

कोरोना वायरस की वजह से देश में लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस वायरस से बचने के लोगों देश के कई शहरों को लॉक डाउन कर दिया गया है।  तो चलिए जानते हैं कि अगर आप घर पर है तो खुद को कैसे स्वस्थ रखें।

इसे भी पढ़ें: सुबह नाश्ते में खाएं 1 सेब और 1 कटोरी ओट्स, दिल की बीमारियां रहेंगी दूर

जूते-चप्पल घर के बाहर रखें-

virus

पहले के समय में घर के बड़े लोग जूते-चप्पल बाहर रखने की सलाह देते थे। उस समय बड़ा छोटा नहीं देखा जाता था बल्कि ऐसा इसलिए किया जाता था कि स्वस्थ रह सकें। अब समय आ गया है कि हम फिर से उस प्रथा को अपनाएं और जूते-चप्पल बाहर रखें। अगर घर पर दूध वाला, रसोईया, काम करने वाली महिला, सब्जीवाला कोई भी आता है तो उन्हें अपने जूते-चप्पल घर के बाहर खोलने की सलाह दें। 

हाथों को धोते रहें-

virus

आपके घर पर अगर कोई व्यक्ति बहार से आता है तो उन्हें हाथ धोने की सलाह दें। इसके लिए आप उन्हें हैंड वॉश, शॉप और सैनिटाइज़र दें। इसके साथ आप और आपके पूरे परिवार को हाथ धोने की आदत डाल देनी चाहिए। कम से कम हर एक घंटे के बाद अपने हाथों को जरूर धोएं। 

इसे भी पढ़ें: इम्यूनिटी बढ़ाने वाले ड्रिंक, हर बीमारी से रहेंगे दूर

खुद को कोरोना वायरस से मुक्त रखें

virus

लॉक डाउन के समय जब भी आपको छींक अथवा खांसी आए तो रुमाल का इस्तेमाल करें। इससे आपका घर वायरस मुक्त रहेगा।

बहार के फ़ूड को फ़िलहाल न खाएं-

अभी भी हम में से कई लोग होंगे जो ऑनलाइन फ़ूड आर्डर करते हैं। इस समय आपको बचाव करने की जरूरत है। इसलिए अगर हो सके तो फ़िलहाल ऑनलाइन फ़ूड को नो कहे। 

एक दूसरे को स्पेस दें-

virus

हर एक व्यक्ति सोशल मीडिया और टीवी पर कोरोना वायरस से अपडेट हो रहे हैं। इससे उनके मन में भय का माहौल है। ऐसी परिस्थिति में आपको एक दूसरे को स्पेस देने की जरूरत है। बेवजह फोन कर किसी को परेशान न करें।

इसे भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का सामान रखें

रोज नहाएं-

virus

अगर हो सके तो दिन में दो बार जरूर नहाएं। इससे आप स्वस्थ रहेंगे और वायरस आपसे दूर रहेगा। घर की साफ़ सफाई का भी ध्यान रखें। बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होती है। उन्हें कोरोना वायरस से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां के बारे में बताएं और हाथों को हर एक घंटे में धोने के लिए कहें।

पुराने सामानों को घर मे न रखें-

virus

एक बार लॉक डाउन होने के बाद पुराने चीज़ों का इस्तेमाल न करें। इसमें साबुन, शैम्पू, टूथब्रश, लूफा आदि हो सकता है। इन सब चीज़ों से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: हार्ट अटैक आने के कारण, जानें कब और किस स्थिति में पड़ता है दिल का दौरा