रखना है अपने आप को फिट तो एरोबिक्स को करें डेली रूटीन में शामिल

by Mahima

खुद को फिट रखने के लिए जिम, योगा या जॉगिंग जैसी बोरिंग एक्सरसाइज की जरुरत नहीं है एक्सरसाइज के कई तरीके हो सकते  हैं। एरोबिक्स के द्वारा भी आप अपने आप को चुस्त दुरुस्त रख सकते हैं। डांस के दीवानों के लिए  फिट रहने का सबसे आसान तरीका है। एरोबिक्स करने से हमारे शरीर को ऑक्सीजन सही रूप से मिलती रहती है। एरोबिक्स का असर हमारे मस्तिष्क पर भी पड़ता है, जिससे हमारे सोचने की शक्ति बढ़ती है। ऐरोबिक अपनाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह एक्सरसाइज करने का सबसे  मजेदार तरीका है, जिसको अपनाने से आप बिल्कुल बोर नहीं होते, और साथ ही इसको अपनाकर आप हेल्दी लाइफ भी पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: योग अपनाएं, इन बीमारियों को अपने से दूर भगाएं

एरोबिक्स अपनाने के स्वास्थ्य लाभ :

  • नियमित एरोबिक्स करने से न केवल मस्तिष्क की क्रियाशीलता बढ़ती है बल्कि इसको अपनाने से आप बढ़ती उम्र में भी जवां दिखते है। इसको नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में अपनाने से अल्जाइमर्स (याददाश्त कम होना) के मरीजों में सोचने-समझने की क्षमता बढ़ जाती है। नियमित एरोबिक्स करने से मस्तिष्क के ऊतकों (टिश्यू) में वृद्धि होती है जिससे दिमाग अधिक एक्टिव होता है।
  • एरोबिक्स करने के कारण ह्रदय, रक्त धमनी और फेफड़ों के द्वारा ऑक्सीजन युक्त रक्त मांसपेशियों तक आसानी से पहुंचाया जाता है। जिसकी वजह से बहुत से रोग हमारे शरीर में नहीं उत्पन्न हो पाते हैं।
  • एरोबिक्स व्यायाम करने से दिल और फेफड़ें मजबूत होते हैं। इसको करने से वसा और कोलेस्ट्रोल की मात्रा पर आसानी से नियन्त्रण पाया जा सकता है। इससे मांसपेशियों में लचीलापन आता है और साथ ही रक्तचाप पर भी नियन्त्रण रहता है।
  • एरोबिक्स करने के बहुत से मनोवैज्ञानिक फायदे होते हैं। व्यायाम करते समय शरीर में ‘एंडोर्फिन’ नामक हार्मोन उत्पन्न होता है, जो हमको खुश होने का एहसास दिलाता है। जिसकी वजह से तनाव कम महसूस होता है।
  • वजन घटाने के मामले में इस एक्सरसाइज का कोई तोड़ नहीं। कम समय में वजन घटाने का यह बेहतरीन तरीका है। क्योंकि इसकी एक क्‍लास करने से आप लगभग 500 से 800 कैलोरी बर्न करते हैं। इस डांस को करने से आप बुरी तरह से थक जाते हैं।
  • एरोबिक्स में की जाने वाली क्रियाओं से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। हाथ, पैर, पेट, कमर, कंधे, हिप्स, शरीर के सभी अंग पुष्ट होते हैं। जो लोग नियमित रूप से एरोबिक्स का अभ्यास करते हैं उनकी नींद, मनोदशा और यहां तक की जीवनशैली बहुत अच्छी हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: ऐसा क्या करती है एक कप ब्लैक कॉफी जिम जाने से पहले पीने पर ? जानें यहां

रिपोर्ट: डॉ. हिमानी