जानिये क्यों है अच्छे स्वास्थ्य के लिए जीवनशैली और खानपान में सुधार जरूरी

by Darshana Bhawsar
Improving Lifestyle and Healthy Food

इस समय दुनिया का हर व्यक्ति जिस तरह की परिस्थिति से गुजर रहा है वो शायद बहुत ही दर्दनाक और भयानक है। ऐसे में सभी को सुरक्षित रहना और स्वस्थ रहना बहुत जरुरी है। और अच्छे स्वास्थ्य के लिए जीवनशैली में सुधार और स्वस्थ खानपान जरुरी है। अब बात आती है कैसे जीवन शैली सुधारें और क्या आहार लें. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Read More: चॉकलेट मैडिटेशन क्या है और उसके फायदे

बेहतर स्वास्थ्य के लिए जीवनशैली में सुधार और स्वस्थ्य खानपान जरुरी है:

जीवनशैली में सुधार:

जीवनशैली में सुधार के लिया क्या आवश्यक है सबसे पहले यह जानना जरुरी है। जीवनशैली में सुधर के लिए बहुत सी चीज़ें जरुरी हैं जैसे:

  • समय पर सोना और जागना:

समय पर सोना और जागना एक स्वस्थ जीवनशैली की ओर इशारा करता है। अगर आप रोजाना समय पर सोते और जागते हैं तो इससे आपका दिमाग शांत रहता है, तनाव से मुक्ति मिलती है और दिन भर आप उर्जावान रहते हैं।

Read More: मूंगफली के तेल के फायदे, दिल- दिमाग को रखता है हेल्दी

  • व्यायाम करना:

व्यायाम को जीवन का एक अहम् हिस्सा माना गया है और कहा जाता है स्वस्थ जीवनशैली के लिए दिन में 1 घंटे का व्यायाम करना चाहिए। आज के समय में तो व्यायाम के कई तरीके आ गए हैं आप उनको भी अपना सकते हैं जैसे डांस, जिम, योग इत्यादि।

  • पौष्टिक आहार लेना और सही समय पर लेना:

पौष्टिक आहार को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण भाग माना जाता है। इसके बिना जीवनशैली अधूरी है। इसलिए आहार पौष्टिक और सही समय पर लेना चाहिए। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए कि कभी भी आप किसी भी समय पर आहार ले रहे हैं कितना भी खा रहे हैं। भोजन का भी हिसाब किताब सही होना जरुरी है।

Read More: विटामिन के कौन से खाद्य पदार्थों में उच्च मात्रा में पाया जाता है

  • वॉक करना:

वॉक को व्यायाम का समानार्थी कह सकते हैं। अगर आप व्यायाम करने में समर्थ नहीं हैं तो वॉक को अपने जीवन शैली का हिस्सा बनाये। इससे आप कई बिमारियों से भी मुक्त होंगे और आपके अन्दर सकारात्मक उर्जा भी प्रवाहित होगी।

तो ये तो गई जीवनशैली वाली बात कि कैसे जीवनशैली में सुधार लाएं। यह बहुत ज्यादा जरुरी है।

स्वस्थ खानपान:

अब बात करते हैं स्वस्थ खानपान की। तो स्वस्थ खानपान में भी कई चीज़ों को ध्यान रखना होता है जैसे आप नीचे बताये गए आहार को अपना स्सकते हैं:

  • हरी सब्जियाँ:

हरी ताज़ी सब्जियाँ स्वस्थ रहने में बहुत सहायता करती हैं। हरी सब्जियों में मिनरल, कैल्शियम, विटामिन सब कुछ पाया जाता है। इसलिए रोजाना हरी तरल सब्जी का सेवन करना चाहिए।

Read More: वजन कम करने के लिए कौन से सैंडविच मदद करते हैं

  • फलों का सेवन:

फलों का सेवन करना बहुत जरुरी होता है। वैसे कई लोग जूस पीना पसंद करते हैं लेकिन अगर आप फल खाते हैं तो वह ज्यादा फायदेमंद होता है इसलिए फलों का सेवन करना चाहिए। फल में अनार, संतरे और सेवफल का सेवन करना जरुरी होता है

Read More: मेडिटेशन आपकी सीखने की क्षमता को कैसे बढ़ाता है

  • अजवाइन:

शायद आपको नहीं पता होगा कि खाने के बाद एक चुटकी अजवाइन का सेवन करना चाहिए अगर आप सिर्फ अजवाइन नहीं खा सकते, तो आप इसमें स्वाद के लिए काला नमक मिला लें। इससे आप जो भी खायेंगे वो पच जाएगा।

तो आप समझ ही गए होंगे कि कैसे और क्यों बेहतर स्वास्थ्य के लिए जीवनशैली में सुधार और स्वस्थ खानपान जरुरी है। तो आप इन सब का ध्यान रखें जीवनशैली को सुधारें और स्वस्थ रहें।