अगर आप भी परेशान है अपने बढ़े हुुए कोलेस्ट्रॉल से, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

by Naina Chauhan
cholesterol

कोलेस्ट्रॉल(cholesterol) के बढ़ने से शरीर में कई परेशानियां देखने को मिलती है। इसकी वजह से दिल की समस्या हो सकती है। शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं एक एलडीएल और दूसरा एचडीएल। शरीर में एलडीएल बढ़ने से नुकसान होता है लेकिन एचडीएल दिल का ख्याल रखने में मदद करता है। कुछ घरेलू तरीके अपनाकर आप बढ़े हुुए खराब कोलेस्ट्रॉल को सही कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-दिल की धमनियों में ब्लॉकेज की समस्या को कैसे दूर करें?

हल्दी है लाभकारी

अक्सर देखा जाता है कि जब किसी को चोट सग जाती है तो उसे हल्दी का उपयोग करने के लिए कहा जाता है क्योंकि यह चोट को जल्दी ठीक करती है। इसके साथ ही हल्दी शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम भी करती है। इसके लिए रोजाना दूध में हल्दी डालकर पीना चाहिए।

ग्रीन टी

लोग अक्सर ग्रीन टी का सेवन वजन घटाने के लिए करते हैं, लेकिन क्या इसके अन्या फायदे भी होते हैं, जो शरीर से मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने का काम करता है। लोगों को इसका स्वाद ज्यादा पसंद नहीं होता लेकिन इसके सेवन से शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) को कम करने का काम करता है।

इसे भी पढ़ें-युवाओं का दिल क्यों कमजोर हो रहा है?

धनिया के पत्ते

अक्सर खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए धनिया का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या लोगों को इसके अन्या फायदों के बारे में पता है। धनिया ना सिर्फ खाने के सेवाद को बढ़ाता है बल्कि इसमें पाए जाने वाले विटामिन सी, विटामिन ए, फोलिक एसिड शरीर को काफी फायदे पहुचाते हैं। धनिया शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को बहार निकालता है।

सेहत का ख्याल रखना हर किसी के लिए जरूरी होता है। कुछ ऐसी चीजे होती हैं जो हम अपने रोजाना के आहार में खाते हैं लेकिन उनके फायदों को बारे में हम नहीं जानतें। जिसके लिए हमें कुछ भी खाने से पहले उसे खाने का सही तरीका और फायदों के बारे में जरूर पता होना चाहिए।

Read More Article On Health News In Hindi