दांत ही नहीं टूथब्रश का भी रखें इस तरह ख्याल

by Mahima
toothbrush carefull

स्वस्थ मजबूत दांतों के लिए सिर्फ सुबह-शाम ब्रश करना ही काफी नहीं है। इसके लिए ब्रश की सही देखभाल भी काफी जरूरी है। अगर आप भी रोजाना दो बार ब्रश करते हैं फिर भी आपको दांतों में झनझनाहट, दांतों में दर्द या मुंह के छालों की समस्या हो रही है, तो इसका कारण ब्रश की गंदगी हो सकती है। अगर आप रोजाना ब्रश करने के बाद अपने टूथब्रश को ठीक तरह से नहीं रखते हैं, तो गंदगी के कारण मुंह के कई रोगों का खतरा बढ़ जाता है। आइए आपको बताते हैं ब्रश के इस्तेमाल में आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए और ब्रश की गंदगी के कारण किन रोगों का बढ़ जाता है खतरा।

इसे भी पढ़ें: ओरल हेल्थ के लिहाज से अधिक माउथवॉश के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान

ब्रश की गंदगी

आपको जानकर हैरानी होगी कि दांतों की सफाई में टूथपेस्ट का बहुत कम और टूथब्रश का अहम रोल होता है। दांतों की देखभाल के लिए इस बात का महत्‍व ज्‍यादा है कि आप सही तरीके से नियमित ब्रश करते हैं या नहीं। इसलिए ब्रश की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अपने टूथब्रश को रोज ब्रश करने के बाद ठीक तरह से नहीं रखते हैं, तो इससे मुंह का संक्रमण फैलने का खतरा होता है। इसके अलावा पायरिया, मसूड़ों का संक्रमण, आंतों का संक्रमण, ठंडा-गर्म पानी लगना, दांतों में झनझनाहट, दांतों में कीड़े लगना, मुंह की बदबू जैसी कई समस्याओं का कारण आपका ब्रश हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: मुंह से बदबू आने के कारण

टूथब्रश का इस्तेमाल

  • पुराने ब्रश को लंबे समय तक इस्‍तेमाल करने से संक्रमण से बीमारी होने का खतरा रहता है।
  • एक ही जगह पर परिवार के सभी सदस्‍यों के टूथब्रश को रखना भी बीमारी फैलाता है।
  • अगर टूथब्रश गीला ही रख दिया जाए तो उसमें काफी अधिक मात्रा में बैक्‍टीरिया जन्‍म ले सकते हैं।
  • अगर आप इस तरह की समस्‍याओं से बचना चाहते हैं तो टूथब्रश की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है।