क्या आप जानते हैं आपको कितना सेक्स करना चाहिए

by Darshana Bhawsar
sex

सेक्स या सम्भोग एक बहुत ही संवेदनशील मामला है। जिसके बारे में हर कोई खुले तौर पर बात करने से कतराता है। लेकिन इस संवेदनशील मामले पर भी खुले आम चर्चा होना जरुरी है जिससे लोगों को सेक्स की सही परिभाषा समझ आये। आखिर सेक्स है क्या? इसको किस प्रकार करें कितनी बार करें? किस समय करें और किस समय नहीं? इन सभी बातों का ज्ञान होना बहुत जरुरी है। विश्व में बहुत से देश ऐसे हैं जिनमें सेक्स के ऊपर खुले तौर पर बातें नहीं होती। अगर सेक्स के बारे में सही जानकारी दी जाये तो कई तरह के मामलों को बढ़ावा नहीं मिलेगा जैसे संक्रमण, HIV। गलत तरह से सेक्स करने के कारण कई तरह के संक्रमण रोग होते हैं। क्या आप जानते हैं आपको कितना सेक्स करना चाहिए? अगर नहीं तो यह आपको जानना बहुत जरुरी है।

इसे भी पढ़ें: 12 योग आसन जो आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं

  • आपको कितना सेक्स करना चाहिए:

sex

आपको कितना सेक्स करना चाहिए वैसे तो यह आपकी जरुरत और क्षमता पर निर्भर करता है। लेकिन इसमें आपके सहयोगी की क्षमता और जरुरत का भी आपको विशेष ध्यान रखना होता है। ऐसा नहीं कि आप सिर्फ अपने बारे में ही सोचें। तभी आप सेक्स का आनंद ले पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: हल्दी वाला दूध किस प्रकार आपके फेफड़ों को जहरीली हवा से बचता है

  • दिन में सेक्स नहीं करना चाहिए:

sex

वैसे तो दिन के समय में सम्भोग करना हेल्थी सम्भोग नहीं माना जाता लेकिन अगर आपकी बॉडी को सम्भोग की बहुत ज्यादा जरुरत महसूस हो रही है तो आप दिन में एक या दो बार ही सेक्स करें। इससे ज्यादा सेक्स आपको बीमार कर सकता है। वैसे तो इससे ज्यादा बार सम्भोग आप दिन में कर भी नहीं पाएंगे। क्योंकि साधारण व्यक्ति के लिए दिन में दो बार सेक्स करना ही बहुत हो जाता है इससे थकान महसूस होने लगती है। और हमेशा ध्यान रखें कि क्या आपका पार्टनर आपके इस प्रकार के सेक्स से संतुष्ट है या नहीं।

इसे भी पढ़ें: तुलसी के फायदे

  • रात के समय सेक्स:

sex

रात का समय सेक्स के लिए बिल्कुल सही माना जाता है इस समय स्त्री और पुरुष दोनों की ही सेक्स पॉवर बढ़ जाती है। और यह बिल्कुल सही समय होता है सम्भोग करने का। लेकिन इस दौरान भी अगर आप बहुत ज्यादा उत्तेजक हैं तो आप चार बार सेक्स कर पाएंगे। बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो रात के समय पांच से छह बार सम्भोग का आनंद उठा पाएं। चार बार सम्भोग के बाद आप और आपका पार्टनर दोनों ही थकान महसूस करने लगेंगे। क्योंकि सेक्स की प्रक्रिया में व्यक्ति को बहुत जोर लगाना पढता है जिसकी वजह से थकान महसूस होने लगती है।

इसे भी पढ़ें: 12 योग आसन जो आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं

  • सप्ताह में सेक्स:

sex

अगर आप रोज सेक्स करते हैं तो आप खुद ही एक या दो महीने में रोज सेक्स करके बोर हो जायेंगे। फिर आपको लगेगा कि अब आप सेक्स न करें। इसलिए पहले से ही सम्भोग थोड़ा ठहर कर करें रोज सेक्स न करें। सप्ताह में एक दिन छोड़ कर एक दिन सेक्स करें। और एक दिन में जितनी जरुरत है उतना ही सेक्स करें। क्योंकि जो गुप्तांग होते हैं वो बहुत ही नाजुक होते हैं उन पर भी रोज सेक्स का गलत असर पढता है। कभी-कभी कुछ परेशानी भी हो जाती है। इसलिए सारी बातों को ध्यान में रखते हुए ही सेक्स करें।

योग एंड लाइफस्टाइल को जोडें और पाएँ स्वस्थ जीवन

  • कब सेक्स न करें:

sex

पीरियड्स या मासिक धर्म के दौरान सम्भोग न करें। क्योंकि अगर आप इस दौरान सेक्स करते हैं तो इससे कोई भी संक्रमण हो सकता है। और यह बिल्कुल सही समय नहीं होता सम्भोग का। कभी-कभी लोग मानते नहीं है और वे इस दौरान भी सेक्स कर लेते हैं जो सही नहीं है। इसलिए आपको सलाह है कि मासिक धर्म के दौरान आप सेक्स से परहेज करें। हाँ इस दौरान आप फॉर प्ले कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: हृदय रोगों के लिए योग है वरदान

वैसे तो सेक्स के लिए दिन, महीने या घंटे निर्धारित नहीं किये जा सकते। क्योंकि यह पूरी तरह से व्यक्ति की जरुरत और इनकी उत्तेजकता पर और क्षमता पर निर्भर करता है। जब सम्भोग की बात आती है तो स्त्री और पुरुष दोनों को आपसी तालमेल बैठाने में बहुत परेशानी होती है। क्योंकि महिलों का सेक्स करने का मन अधिक नहीं होता जितना कि एक पुरुष का होता है। कुछ मामलों में ही स्त्री और पुरुष समान रूप से उत्तेजक होते हैं। तब उनका तालमेल आपस में सम्भोग को लेकर बहुत उम्दा होता है।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए अपनाएँ सूप

अगर आपके पार्टनर के साथ आपका सम्भोग को लेकर तालमेल सही नहीं बैठ रहा है तो प्यार से और धीरे-धीरे अपने पार्टनर को अपनी बातों से अपनी और आकर्षित करें उन्हें समझाएं। लेकिन उनके ऊपर कोई जबरदस्ती न करें क्योंकि यह बिल्कुल सही तरीका नहीं है। अगर आप प्यार से और पूर्ण रूप से सेक्स का आनंद लेना चाहते हैं तो उसके लिए जरुरी है आपके पार्टनर का सम्भोग के समय आपका पूर्ण रूप से सहयोग करना। इसलिए अपने पार्टनर को प्यार से इस बात के लिए राजी करें। हो सकता पहले आपका पार्टनर आपकी बात को नकारें लेकिन बाद में मान जाये। सेक्स मूड पर निर्भर करता है फिर कोई समय नहीं देखा जाता कि दिन है या रात।

इसे भी पढ़ें: 10 दिन में वजन कम करने का असान तरीका

सेक्स एक ऐसी अनुभूति है जिसके साथ दो व्यक्तियों के मन जुड़े होते हैं और यह अचानक से हो जाने वाली प्रतिक्रिया है। जब कोई किसी की तरफ आकर्षित होता है तो सम्भोग जैसी चीज़ें कब आ जाती हैं व्यक्ति को पता नहीं चलता। प्यार में व्यक्ति ये सब काम सोच समझ कर नहीं करता लेकिन आपको कितना सेक्स करना चाहिए यह आपको ही निर्धारित करना होगा। लेकिन फिर भी कुछ बातों पर आपको नियंत्रण रखना बहुत ही जरुरी है।