चिया सीड्स को किस तरीके से खाया जाता है?

by Naina Chauhan
chia seed

चिया सीड्स के फायदे और उसके बारे में जो लोग नहीं जानते उन्हें सबसे पहले ये बता दें कि ये एक सुपरफूड है। जिसे खाने से आपको सारे मिनरल, प्रोटीन, विटामिन्स एक साथ अच्छी मात्रा में मिल जाते हैं। आपकी सेहत के लिए चीया सीड्स बहुत फायदेमंद होता है। लोगों में इन दिनों तेज़ी से पॉपुलर हो रहे चिया बीज को लोग इसके फायदे जानकर खा तो रहे हैं लेकिन इसे खाने का सही तरीका उन्हें नहीं पता।  

इसे भी पढ़ें: इन आसन की मदद से करें अपने मेटाबॉलिज्म को संतुलित

क्या है चिया सीड्स?

वैसे तो चिया बीज की खेती सदियों से मैक्सिको और ग्वाटेमाला में होती है लेकिन अब इंडिया में भी इसकी खेती होती है। इसे साल्विया की फसल कहते हैं। भारत में चिया बीज की बढ़ती मांग को देखते हुए अब यहां भी इसकी खेती को अच्छे से कि जाती है। वहीं इसकी कीमत मेवे जैसी होती है।

इसे भी पढ़ें: लहसुन और शहद के चमत्कारी लाभ जानते है आप ?

चीया सीड्स खाने का सही तरीका..

डायटिशियन वाली लोगों को चीया सीड्स नारियल पानी के साथ लेना ज्यादा फायदेमंद होता है। नारियल पानी तो वैसे भी सेहत के लिए अच्छा होता है और चिया बीज में फाइबर बहुत होते हैं। फाइबर हमारे शरीर को detoxify करते हैं इसलिए हमें हमेशा ज्यादा फाइबर के साथ ज्यादा पानी पीना चाहिए नहीं तो इसके फायदे होने की बजाए आपको इसका नुकसान होगा।

चीया सीड्स के फायदे..

  • चिया बीज शुगर को कंट्रोल में रखता है। 
  • चिया बीज को खाने से 1 घंटा पहले लेना चाहिए इससे आपको कम भूख लगेगी। 
  • चिया बीज में ओमेगा-3 oil होता है जो हमें दिल की समस्यों से बचाता है। 
  • सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसे खाने से आपके शरीर में 15 प्रतिशत कैल्शियम की कमी को पूरी होती है।
  • इससे दांत और हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

इसे भी पढ़ें: सुबह मूंगफली खाने से होगा ये फायदा

अब चिया बीज के इतने फायदे जानने के बाद आप इसे जरूर खाना चाहेंगी। इसे खाने का सही तरीका तो यही है कि आप इसे नारियल पानी के साथ लें। अगर आप नारियल पानी के साथ इसे नहीं ले रही तो भी आप इसे नॉर्मल पानी के साथ लें। ध्यान रखें कि चिया बीज अगर आप ले रही हैं तो इसके साथ आप ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं इससे आपको फायदा होगा और तभी आपकी body सही तरीके से detoxify हो पाएगी।