गुलकंद के फायदे

by Naina Chauhan
gulkand

गुलाब तो हर किसी को पसंद होगा और इसकी नाजुक पंखुड़ियों के फायदों के बारे में आपने जो भी सुना होगा वो सिर्फ और सिर्फ खूबसूरती से जुड़ा होगा। पर क्या आपने गुलाब के फूलों से बने गुलकंद के फायदों के बारे में सुना है? अगर नहीं सुना तो जानते हैं …

इसे भी पढ़ें: क्या अस्थमा है हृदय रोग होने का लक्षण

गुलाब की पंखुडियों को शक्कर के साथ या शहद के साथ मिलाकर स्टोर किया जाता है। कुछ वक्त बाद शहद या शुगर में मिलाई गई गुलाब के ये पंखुड़ियां अपना रस छोड़ देती हैं और पूरी तरह इस स्वीट लिक्विड में मिल जाती है। इसी तैयार मिश्रण को गुलकंद कहा जाता है। गुलकंद खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं हमारे शरीर को जानते हैं।

  • पेट में जलन या एसिडिटी की समस्या हो रही है तो आप 1 से 2 चम्मच गुलकंद खा लीजिए।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के बाद फिट रहने के लिए सही टिप्स

  • अगर किसी को कब्ज की समस्या रहती है तो खाना खाने के बाद 1 से 2 चम्मद गुलकंद का सेवन कर सकता है। इससे आपका पाचन बेहतर होगा और कब्ज की समस्या से राहत पाने में मदद मिलेगी।
  • मुंह में छालों की समस्या ,से राहत पाने के लिए गुलकंद का उपयोग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: चेहरे को ब्राइट रखने के लिए, घर पर ही बनाएं चावल से क्रीम

  • गुलाब से बने गुलकंद को खाने से भी पिंपल्स दूर करने में मदद मिलती है।
  • गुलकंद खाने से नींद ना आने की समस्या दूर करने में भी मदद मिलती है। अगर आप रोज रात को सोने से करीब आधा घंटा पहले दूध के साथ गुलकंद का सेवन करेंगे तो आपका मन शांत होगा और आप अच्छी नींद सो सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए क्यों जरूरी है टीकाकरण ?

  • गुलाब को मानसिक शांति और सेक्स हॉर्मोन बढ़ानेवाला फूल माना गया है। शायद यही वजह है कि सदियों से गुलाब का फूल प्रेम का प्रतीक माना जाता रहा है। गुलकंद खाने से महिलाओं और पुरुषों दोनों की ही सेक्स लाइफ बेहतर होती है।