ग्रीन सलाद फायदे हजार, पढ़ें यहां

by Mahima
SALAD

अधिकांश घरों में खाने के साथ सलाद का सेवन अनिवार्य होता है।  सलाद खाना हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। सलाद हमारे भोजन का एक बहुत ही खास हिस्सा है। सलाद बनाने में आसान होने के साथ साथ सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। सलाद में कई सब्जियां और फल को शामिल  किया जा सकता हैं।

आइए  जानते हैं सलाद  के सेवन से होने वाले  फायदों के बारें में :                                               

  • सलाद में antioxidant गुण होते है, जिससे यह कई प्रकार के रोग जैसे हृदय रोग, कैंसर जैसी बिमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
  • हरी सब्जियां पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है। हमको अपनी सेहत और सुंदरता को बनाये रखने के लिए हरी सब्जीयों का सेवन सलाद के रुप मे नियमित रूप से करना आवश्यक होता है। क्योकि हरी सब्जीयों के प्रयोग से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर को जरुरी पोषक तत्व प्राप्त होते है।
  • सलाद में तले भुने तत्व न होने के कारण आप जितना चाहे सलाद का सेवन कर सकते हैं। सलाद कैलोरी में कम होते हैं। और इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। सलाद में फल और गुड फैट जैसे ऑलिव ऑयल और अवाकाडो को शामिल करने से शरीर को आयरन, लिकोपिन, ल्यूटिन और अन्य पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद मिलती है
  • हरी सब्जियों में मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो कि हमारे प्रतिरोधक तंत्र को मजबूत बनाता है और साथ ही ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है तथा रक्त का थक्का जमने नहीं देता। मांसपेशियो में खिंचाव की समस्या को दूर  करता  है व दांतों को स्वस्थ रखता है।
  • इसमे कैल्शियम और आइरन की भरपूर मात्रा होती है जिससे हड्डिया मजबूत बनती है और खून में हेमॉग्लोबिन बढ़ता है
  • सलाद विटामिन, मिनरल से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन ए (इम्यूनिटी), विटामिन सी (संक्रमण से बचाव, मसूड़ों और त्वचा को रोगों से बचाना), विटामिन के (मजबूत हड्ड‍ियां, जख्मों को भरने और रक्त को गाढ़ा बनाने), जैसे तत्व होते हैं। इसके अलावा कैल्श‍ियम और अन्य पोषक तत्व भी सलाद में पाये जाते हैं
  • सलाद में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है जिसकी वजह से इसका सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रोल कम बनता है, और हम  दिल की बीमारियो से बचे रहते है। जो व्यक्ति अधिक खाना या  मीठा खाने की आदत से परेशान रहते है तो  उनके लिए सलाद बहुत ही फयदेमंद साबित होता है। क्योकि यह बार-बार भूख लगने की परेशानी को दूर करता है और दिन भर काम करने के लिए उर्जा देता है।

रिपोर्ट: डॉ. हिमानी