ताड़ासन को अपनी दिनचर्या में शामिल करके पाएं इन स्वास्थ्य लाभों को:

by Mahima
tadasana

ताड़ासन संस्कृत के दो शब्दों तड़ा और आसन से मिलकर बना हुआ है। यहां तड़ा का मतलब माउंटेन यानि पर्वत और आसन का मतलब पोज  से है। ताड़ासन योग मुद्रा पैर से लेकर दोनों भुजाओं और शरीर में खिंचाव लाने के लिए और लंबाई बढ़ाने के लिए बहुत ही प्रभावी होता है। इस योग को करने से शरीर ताड़ के समान मजबूत तथा सुडोल बनता है। ताड़ासन को दिन में किसी भी समय किया जा सकता है लेकिन इस योग को  खाली पेट करना अधिक फायदेमंद होता है और यदि भोजन करने के बाद  करना चाहते हैं तो इस योग को करने से करीब चार घंटे पहले कुछ न खाया हो। शुरुआत में इस योग को करने से पैर की उंगलियों में आपको दर्द हो सकता है। परन्तु धीरे धीरे अभ्यास के साथ यह आसान हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: कारण जिनसे मैडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए

आइये जानते है ताड़ासन करने से होने वाले लाभों के बारें में :

लंबाई बढ़ाने में : ताड़ासन करने से पैरों, उंगलियों और शरीर के अन्य हिस्सों में खिंचाव होता है जिससे की व्यक्ति की लंबाई बढ़ती है। हाइट बढ़ाने के लिए कम से कम 6 साल के बच्चों  को यह योगासन करवाना  चाहिए।  6-18 साल के बच्चों को यह योगासन करवाया जा सकता है।

मासिक धर्म में:  इस आसन को एक नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं। ताड़ासन करने से महिलाओं में मासिक धर्म की अनियमितता की समस्या दूर हो जाती है और उनका पीरियड समय पर आता है। इसलिए महिलाओं को यह आसन जरूर करना चाहिए।

आलस्य को दूर करने में : ​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​इस आसन को करने से आपके शरीर में खून का बहाव ठीक तरह से होता है, जिसकी वजह से शरीर में फुर्ती रहती है और आलस्य दूर होता है।

नशों एवं मांशपेशियों के दर्द में : ​​​​​​​​​​​​​​​​ताड़ासन को करने से आपको नशों एवं मांशपेशियों  में रक्त संचार अच्छा होता है जिसकी वजह से दर्द में काफी राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: मन को करना है शांत तो रोज करें ध्यान

बेहतर श्वसन में : ताड़ासन करने से पाचन की क्रिया और श्वसन की क्रिया दोनों बेहतर होती है और आपको इससे संबंधित किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। अगर आपको ऐसी कोई समस्या है तो आपको जरूर यह आसन करना चाहिए।

वजन कम करने में: ताड़ासन वजन कम करने में बहुत अच्छी तरह से सहायता करता है।

पीठ दर्द में राहत : ​​​​​​​​​​​​​​ताड़ासन को करने से आपको पीठ दर्द से बहुत ही जल्द छुटकारा मिलता है।

कब्ज दूर करने में : अगर आप ताड़ासन करते हैं तो इसका सबसे बड़ा फायदा आपको कब्ज की समस्या को दूर करने में मिलेगा। इसके अलावा यह आसन सियाटिका (sciatica) को भी दूर करने में बहुत सहायक होता है।

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी