सेक्स पावर को बेहतर बनाने वाले फल

by Mahima
sex power

इस भागदौड़ की दुनिया में लोग इतना व्यस्त हो गए है कि उनके पास अपने लिए ही समय नहीं है। न ही सही प्रकार से भोजन कर पाते हैं और न ही सही दिनचर्या अपना पाते हैं, जिसका असर सीधे उनके स्वास्थ्य पर दिखता है, जिसका  सीधा सम्बन्ध आपकी यौन छमता को भी दर्शाता है। आज कल अक्सर लोग अपनी यौन छमता में कमी को लेकर बहुत चिंतित रहते है।आप बाजार में मौजूद यौन इच्छा बढ़ाने वाली दवाओं को प्रयोग में लाये बिना ही अपनी इक्छा शक्ति बड़ा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:किस उम्र की महिलाएं सेक्स को सबसे अधिक एंजॉय करती हैं

नीचे दिये गए ये सभी आहार वयक्‍ति की रक्‍त वाहिकाओं में टेस्‍टॉस्‍ट्रॉन को बढाने का काम करते है टेस्‍टॉस्‍ट्रॉन एक प्रकार का हॉर्मोन होता है जो यौन  छमता को बड़ाने में मददगार होता है।

इसे भी पढ़ें: सेक्स लाइफ में नया जोश भरती है ये एक्सरसाइज

  • संतरा: चमकीले रंग की सब्जियां और फल स्वास्थ और पुरुषों में फर्टिलिटी को बढ़ाने में काफी कारगर साबित होते हैं। फलों और सब्जियों के हर रंग से शरीर को अलग तरह का फायदा पहुंचता है, जिससे स्वास्थ बेहतर होने के साथ-साथ फर्टिलिटी भी अच्छी होती है। संतरे में विटामिन सी पाया जाता है, जो कि एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होता है। इससे फर्टिलिटी और परफोर्मेंस में वृद्धि होती है।
  • केला: केला फाइबर का अच्छ स्रोत है। इसमें मौजूद फाइबर घुलनशील होता है जो कि यौन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। केले में मौजूद विटामिन और मिनरल सेक्स पावर को बेहतर करने में बहुत ही गरीगर होते हैं।
  • खजूर: पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट्स आमतौर पर ऊर्जा के लिए खाए जाते हैं। नियमित रूप से खजूर का सेवन आपकी कामेच्छा को बेहतर कर सकते हैं। एक अध्ययन में पता चला कि  खजूर खाने से चूहों के शुक्राणुओं की गतिशीलता और डीएनए की गुणवत्ता में सुधार हुआ। ऐसा खजूर में पाए जाने वाले एस्ट्राडीयोल और फ्लेवोनोइड की वजह से हुआ, जिसका स्पर्म क्वालिटी पर पॉजिटिव इफेक्ट पड़ा। आप खजूर को मिल्कशेक और स्मूदी में मिलाकर खा सकते हैं।
  • स्ट्रॉबेरी: स्वाद और सेहत के लिए स्ट्रॉबेरी का अपना अलग ही महत्व है। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो फर्टिलिटी को बेहतर बनाता है।
  • अनानास: अनानास मैंग्नीज का सबसे अच्छा स्रोत है जो सेक्स के लिए शरीर में हार्मोन्स को बढ़ाने में अहम् भूमिका अदा करता है। साथ ही शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स, शिशु के लिए किस हद तक सुरक्षित है ?

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी