प्रेग्‍नेंसी के दौरान किन चीजों को खाने के लिए मचलता है गर्भवती का मन

by Mahima
pregnant lady

प्रेग्‍नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में अनेकों प्रकार के हार्मोनल परिवर्तन होते हैं जिसके चलते वक्‍त-बेवक्‍त महिलाओं में क्रेविंग होने लगती है। कभी भी कुछ भी खाने का मन करने लगता है। कभी आधी रात को कुछ मीठा खाने का मन होता है तो कभी सुबह उठते ही कुछ चटपटा खाने का मन होता है। 40% को कुछ मीठा खाने का मन करता है तो 33% को नमकीन। 17 प्रतिशत महिलाएं मसालेदार खाने की चाह रखती हैं तथा 10% खट्टे फल जैसे नीम्बू, मुसम्मी, हरे सेब खाना चाहती हैं। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का मन ज्यादा मचलता है। इस स्थिति को ‘प्रेग्नेंसी क्रेविंग’ कहते हैं।प्रेग्नेंसी क्रेविंग’ के पीछे महिला के बढ़ते-गिरते हॉर्मोन लेवल ज़िम्मेदार होते हैं। हॉर्मोन की मात्रा महिला की चखने और सूंघने की शक्ति को बहुत हद तक बदल देते हैं।

इसे भी पढ़ें: नवजात शिशुओं के रोते समय क्यों नहीं टपकते आंसूं

आइए आपको बताते हैं कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अधिकाशतः क्या खाने का मन करता है :

  • बर्फ : कई महिलाओं को प्रेग्‍नेंसी के दौरान बर्फ खाने का बहुत मन करता है, हालांकि बर्फ में कोई स्‍वाद नहीं होता है लेकिन फिर भी इसकी क्रेविंग होती है। विषेशज्ञों की माने तो संतुलित डाइट के जरिए इस तरह की क्रेविंग को 50 फीसदी तक कम क‍िया जा सकता है।
  • आइसक्रीम: प्रेग्‍नेंसी के दौरान महिलाओं को तरह-तरह की दवाइयां खानी पड़ती हैं , जिससे शरीर का तापमान हमेशा ही सामान्य से कुछ ज्यादा बना रहता है। ऐसे में महिलाएं आइसक्रीम की तरफ रुझान अधिक दिखाती हैं। इसको खाने से उनके मुँह का स्वाद भी अच्छा होता है साथ ही शरीर का तापमान भी संतुलित होता है।
  • मिट्टी: प्रेग्‍नेंट महिलाओं को कई बार बहुत अधिक मिट्टी खाने का मन करता है। डॉक्‍टरस के अनुसार ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि प्रेग्‍नेंसी के दौरान शरीर को कॉपर और आयरन की जरूरत होती है और ये दोनों ही चीजें मिट्टी में भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं लेकिन मिट्टी में इसके साथ ही कीड़े-मकौड़े, धूल और परजीवी होते हैं जो कि प्रेग्‍नेंट महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकता है।
  • चॉकलेट: कई महिलाएं प्रेग्‍नेंसी के दौरान मीठा खाना पसंद करती हैं। मीठा पसंद करने वाली महिलाओं में चॉकलेट के प्रति क्रेविंग अधिक देखी जाती है। चॉकलेट की चाह महिला में मैग्नीशियम की कमी के कारण होती है। मैग्नेशियम की अच्छी मात्रा अंकुरित अनाज, बीन्स, मूंगफली, और पालक जैसी हरी सब्ज़ियों में भी पायी जाती है।

इसे भी पढ़ें: किन प्रोटीन युक्त पदार्थो का सेवन जरुरी होता है गर्भावस्था में

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी