गर्मियों में अपने आपको चुस्त रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

by Dr. Himani Singh
Active girl

गर्मी के मौसम में  हेल्थ को लेकर ज्यादा ही सावधान रहने की जरूरत होती है। इनदिनों बड़ी आसानी से आपकी तबियत खराब हो सकती है। गर्मियों में बीमारियों के प्रकोप के पीछे प्राथमिक कारण बैक्टीरिया, वायरस और अन्य परजीवियों के प्रजनन के लिए अनुकूल मौसम की स्थिति को माना जाता है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करना बड़ा ही महतव्पूर्ण माना जाता है।गर्मियों में  फिट रहने के लिए आपको बस  थोड़ी जागरूकता और कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के तरीके

यहाँ गर्मियों में  अपने आपको स्वस्थ रखने के कुछ सुझावों पर प्रकाश डाला जा रहा है।

  • अत्यधिक धूप के घंटों के दौरान घर के बाहर की गतिविधियों से बचने की कोशिश करें।
  • सीधी धूप और भीड़-भाड़ वाले इलाकों के संपर्क में आने से बचें।
  • निर्जलीकरण को रोकने के लिए पानी या तरल का सेवन बढ़ाएँ।
  • त्वचा के नुकसान को रोकने के लिए एक उच्च एसपीएफ युक्त सनस्क्रीन का उपयोग करें।
  • सड़क किनारे भोजन या दूषित पानी से बचें।
  • फलों और सब्जी की खपत बढ़ाएँ।गर्मी में नाश्ते के वक्त फलों का सेवन करें। फल आपको ताजगी और फुर्ती देंगे।
  • गर्मी में एनर्जी ड्रिंक पीने से शरीर से टॉक्सिन्‍स बाहर निकलते हैं।
  • गर्मियों में चाय-कॉफी का सेवन कम करें। कैफीन से शरीर में डिहाइड्रेशन  बढता है।
  • घर में हर समय ग्लूकोज, इलेक्ट्रॉल  के अलावा पुदीना और आम पना अवश्य रखें।
  • गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा दही का सेवन करना चाहिए। दही में कई तरह के एंटीबायोटिक होते हैं। दही से अपच दूर होती है और शरीर में ठंडक बनी रहती है।
  • सूरज के सीधे संपर्क से बचने के लिए चौड़ी-चौड़ी टोपी पहनें।
  • हल्के रंग, ढीले कपड़ों को प्राथमिकता दें क्योंकि गहरे रंग गर्मी को अवशोषित करते हैं।
  • बाहर से घर मे आएं सीधे एसी या कूलर वाले रूम में प्रवेश न करें।
  • अपने परिसर को स्वस्थ और स्वच्छ रखें।

इसे भी पढ़ें: शोध के अनुसार लहसुन और प्याज का सेवन कम कर सकता है आंतों के कैंसर का खतरा

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी