घर की नेगेटिव एनर्जी को रखना है दूर तो करें ये काम

by Mahima

घर में सुख-शांति बनी रहे ऐसा हर कोई चाहता है। घर में धन और अन्न की कभी कमी ना हो। लेकिन कभी-कभी हमारे घर में ऐसी नकारात्मक उर्जा उत्पन्न हो जाती है तो आपके सारे काम बेकार हो जाते हैं, और घर में तरह-तरह की समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। अगर आपको भी कुछ ऐसे ही हालातों का सामना करना पड़ रहा है तो इसके समाधान के लिए आपको परंपरागत वास्तु टिप्स अपनाना चाहिए और यह अचूक उपाय कुछ और नहीं बल्कि श्रीकृष्‍ण की प्रिय “बांसुरी“ है। जी हां बासुरी को घर में रखने से नकारात्‍मक ऊर्जा दूर होती है।

इसे भी पढ़ें: सुबह उठते ही ये काम करने से आती है घर में सुख समृद्धि

बांसुरी करती है नकारात्मक ऊर्जा को दूर

बांसुरी श्रीकृष्ण की सबसे लोकप्रिय वस्तु है। जब श्रीकृष्ण बांसुरी बजाते थे तो पूरा गोकुल मुग्ध होकर उनकी बांसुरी सुना करता था। बांसुरी सम्मोहन, खुशी व आकर्षण का प्रतीक मानी जाती है। कहते हैं कि बांसुरी बजाने पर उससे आने वाली आवाज से नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक ऊर्जा में बदल जाती है।

इसे भी पढ़ें: दीपावली वाले दिन क्यों करते हैं मां लक्ष्मी के साथ गणेश भगवान का पूजन

सकारात्मकता उत्पन्न होती है

ऐसी मान्यता है कि, घर में बांसुरी जरूर रखनी चाहिए। इससे वास्तु दोष भी दूर हो जाती है। जिस घर में बांसुरी रखी होती है परिवार के सदस्यों के विचार सकारात्मक होते हैं जिससे उन्हें सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार उल्लास को जीने वाले श्रीकृष्ण को बांसुरी अत्याधिक प्रिय है।

इसे भी पढ़ें: दिवाली पर बनाएं रंगोली के यह बेस्ट डिजाइन