इन घरेलू नुस्खों से पाएं लो ब्लड प्रेशर पर काबू

by Mahima

देखा जाये तो ब्लड प्रैशर का कम होना और हाई होना दोंनों ही सेहत के लिए हानिकारक हैं। ब्लड प्रैशर कम होने पर शरीर में खून की गति सामान्य से कम हो जाती है। नार्मल ब्लड प्रैशर 120/80 को माना जाता है। यदि ब्‍लड प्रैशर 90 से कम हो जाए तो उसे लो ब्लड प्रैशर कहते हैं। यदि आप लो ब्लड प्रेशर के शिकार हैं तो  घबराएं नहीं, कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप इस समस्या से निपट सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: जुकाम और फ्लू के अंतर को कैसे पहचाने

आइये जानते हैं लो ब्लड प्रेशर से बचने के  घरेलू उपायों के बारे में :

  • एक छोटा गिलास चुकंदर का ताजा रस प्रात:और सायं के समय पीने सेलो बीपी कि समस्या से निजात मिलती है।
  • संतरे का रस नमक डालकर पीने से लाभ करता है।
  • आधा कप पानी में आंवले का रस तथा नमक डालकर पीने से लाभ होता है।
  • गाजर, मूली, खीरा, ककड़ी का सलाद ज़्यादा खाए।
  • पानी अधिक मात्रा में पीना चाहिए।
  • ज्यादातर ब्लड प्रैशर कम रहने पर एक कप कॉफी रोज पीएं लेकिन यह ध्यान रखें कि इसके साथ कुछ न कुछ जरूर खाएं।
  • सुबह के समय खाली पेट चार से पांच पत्ते तुलसी के खाने से लाभ होता है।
  • 1 चमच्च शहद में, आधी चम्मंच लहसुन का रस मिला कर  प्रतिदिन 2 बार पीने से लाभ होता है।
  • रोजाना खजूर खाने से लो ब्लड प्रेशर सही होता है।
  • अंकुरित अनाज व दालों का खूब सेवन करने से लाभ होता है।
  • एक ग्लास पानी में, 10 तुलसी के पत्ते, 4 काली मिर्च और 2 लोंग डालकर अच्छी तरह उबाल लीजिए। पानी आधा रहने पर, इसे हल्का गर्म ही पीना चाहिए। यह प्रक्रिया प्रतिदिन 1 बार करने से भी लाभ होता है।
  • नमक वाला पानी लो ब्लड प्रैशर के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। इससे ब्लड प्रैशर सामान्य हो जाता है। नमक में सोडियम होता है जो ब्लड प्रैशर को बढ़ाता है। परन्तु नमक की उचित मात्रा का ही सेवन लाभकारी होता है।

रिपोर्ट:  डॉ.हिमानी