इन फलों से मोटापा होता है दूर

by Darshana Bhawsar
fruit

मोटापा आज के युग की बहुत बड़ी समस्या है लेकिन इसके कई अच्छे समाधान भी हैं। कई बार लोग मोटापा कम करने के लिए वर्कआउट तो करते ही हैं और उसके साथ डाइट प्लान का भी पालन करते हैं। वर्कआउट के साथ वजन कम करने के लिए प्रोटीन को ज्यादा महत्व दिया जाता है। और लोग ऐसी ही डाइट के साथ जाते हैं जिसमें प्रोटीन की मात्रा उनके शरीर को ज्यादा मिल सके। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फलों का सेवन करके भी वजन कम किया जा सकता है। जी हाँ फलों के सेवन से भी बहुत जल्दी वजन कम होता है।

इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद कैसे घटाएं अपना वजन

हम आपको आज ऐसे फलों के बारे में बताएँगे जिनसे बहुत ही जल्दी मोटापा दूर हो जाता है। क्या आप जानते हैं कि आपके मोटापे का कारण क्या है? अगर नहीं तो इसका कारण जानने की कोशिश करिये। अगर आपको आपके मोटापे का कारण पता होगा तो आपको अपनी डाइट चुनने में सहायता मिलेगी। वैसे इन फलों से मोटापा होता है दूर तो आप ये नीचे बताये गए फल भी खा सकते हैं और मोटापे को दूर भगा सकते हैं।

इन फलों से मोटापा होता है दूर:

  • पपीता:

पपीते का नाम तो आप सभी ने सुना होगा। क्या आपको पपीते के फायदे पता है? पपीता एक बहुत ही उम्दा फल है जिससे बहुत ही कम समय में वजन कम होता है। लेकिन गर्भवती महिलाएं पपीते का सेवन न करें। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स तो पाए ही जाते हैं साथ ही उच्च मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है। पपीते के नियमित सेवन से किसी सी प्रकार का मोटापा जल्दी ही नष्ट हो जाता है। पपीते में 120 कैलोरी पायी जाती है। इसके अलावा पपीता खाने से त्वचा भी चमकदार बनती है और रक्त साफ़ होता है। इसलिए रोज पपीता खाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: 1 महीने में 15 किलो वजन घटाने का आसान उपाय

  • संतरा:

संतरे में थियामिन, विटामिन सी, और फोलेट ये सभी कुछ पाया जाता है। अगर आपको मीठा खाने की इच्छा हो रही है तो आप संतरा खा सकते हैं इससे आपको मीठा खाने की इच्छा में शांति मिलेगी। संतरा शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। अगर आप जूस की जगह फल खाते हैं तो आपको भूख कम लगेगी क्योंकि फलों को पचने में समय लगेगा। जबकि जूस तुरंत ही पच जाता है। इसलिए मोटापा कम करने के लिए आप संतरे का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको सर्दी या जुखाम है तब संतरा न खाएँ।

इसे भी पढ़ें: ऐसे पहचाने स्तन कैंसर के शुरुआती चेतावनी संकेतों को

  • कीवी:

कीवी एक ऐसा फल है जिससे बहुत ही जल्दी वजन  कम होता है। कीवी में विटामिन सी, विटामिन ई, फोलेट सभी कुछ पाया जाता है। इसमें पाए जाने वाले काले बीज खाना पचाने में मदद करते हैं। कीवी खाने से पेट बहुत देर तक भरा हुआ रहता है जिससे आपको भूख का बार-बार अहसास नहीं होगा। और पूरे साल आपको यह फल उपलब्ध हो जाता है। यह फल वजन कम करने के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है और डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं। इन फलों से मोटापा होता है दूर, इसलिए इन्हें खाने की सलाह हमेशा दी जाती है।

  • सेब:

सेब को हर रोग का इलाज बताया जाता है। और यह भी कहा जाता है कि अगर आप रोज सुबह एक सेब खाते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए तो अच्छा होता ही है साथ ही इससे आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी भी कम होती है। सेब में कम कैलोरी और हाई फाइबर होता है जो वजन कम करने में सहायक होते हैं। यह तो गर्भवती महिलाओं के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। सेब खाने से बहुत समय तक पेट भरा हुआ रहता है और भूख नहीं लगती। इन फलों से मोटापा होता है दूर, जब आप इन फलों का सेवन करेंगे तो आपको इस बात का अहसास होगा।

योग एंड लाइफस्टाइल को जोडें और पाएँ स्वस्थ जीवन

  • तरबूज:

तरबूज वजन कम करने के लिए बहुत ही उम्दा फल है। तरबूज के सेवन से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। बहुत समय तक भूख नहीं लगती और पाचन क्रिया अच्छी होती है। तरबूज में लाइकोपिन पाया जाता है जो त्वचा के लिए बहुत ही उम्दा होता है। इसमें कई विटामिन पाए जाते हैं लेकिन सबसे ज्यादा विटामिन ए की मात्रा पायी जाती है जो आँखों के लिए बहुत ही अच्छी होती है। तरबूज के नियमित सेवन से कब्ज दूर होती है और खून की कमी पूरी होती है। बताये जा रहे इन फलों से मोटापा होता है दूर इसलिए आप इनका सेवन जरूर करके देखें।

  • अमरुद:

अमरुद बहुत ही स्वादिष्ट फल होता है। अमरुद पेट को साफ़ करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। अमरुद मं बहुत से गुण पाए जाते हैं जिससे पेट की सभी समस्याएँ नष्ट होती हैं। अगर प्रतिदिन एक अमरुद काळा नमक के साथ खाया जाये तो यह सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। मोटापा कम करने में भी अमरुद सहायक होता है। बहुत अधिक भूख लगने पर आप अमरुद का सेवन कर सकते हैं इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा और आपकी भूख भी मिट जाएगी। इन फलों से मोटापा होता है दूर, तो आप भी इन्हें खाएँ और कई रोगों और मोटापे से छुटकारा पायें।

Sexy Legs पाने के लिए आज से ही करें ये एक्सर्साइज

मोटापा कम करने के लिए ये सभी फल सहायक होते हैं। आप इन सभी फलों का सलाद भी खा सकते हैं। लेकिन इनका सेवन प्रतिदिन जरूर करें। हर दिन के लिए एक फल चुन लें। हर दिन एक फल जरूर खाएँ ऐसे आप इनसे बोर भी नहीं होंगे और आपका वजन भी आप इन फलों के द्वारा कम कर पाएंगे। बात सिर्फ वजन कम करने वाली नहीं है ये सभी फल वजन कम करने के साथ-साथ आपको कई रोगों से भी छुटकारा दिलाते हैं। वैसे भी कोई न कोई फल हर दिन जरूर खाना चाहिए। और मौसम का फल तो खाना ही चाहिए इससे सेहत काफी अच्छी रहती है। और शरीर में ऊर्जा बानी रहती है।

इसे भी पढ़ें: 12 योग आसन जो आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं

मोटापा घटाने के लिए फलों का हमेशा से ही योगदान रहा है। अगर आप वर्कआउट करते हैं तो आपको एनर्जी की जरुरत होती है। फल को आप वर्कआउट के पहले और वर्कआउट के बाद दोनों समय खा सकते हैं। और ये सभी फल आपकी मोटापा कम करने में मदद करेंगे।